Ad

Tag: ReetaBahugunajoshi

कांग्रेस मुक्त संसद के भाजपाई अभियान के विरुद्ध कांग्रेस अपना वजूद तलाशने के लिए सड़कों पर उतरी

[नई दिल्ली,लखनऊ]कांग्रेस मुक्त संसद के भाजपाई अभियान के विरुद्ध कांग्रेस आज देश में अपना वजूद तलाशने के लिए सड़कों पर उतरी|
लोकसभा से निकाले गए अवरोधी कांग्रेस सांसदों ने परिसर में स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति की शरण ली |यहां काली पट्टी बाँध कर लोक सभा और राज्य सभा के कांग्रेस सांसदों का विरोध प्रदर्शन जारी है|
कांग्रेस के सर्वोच्च नेता डॉ मन मोहन सिंह+श्रीमती सोनिया गांधी+राहुल गांधी आदि दाईं बांह पर काली पट्टी बाधें आये तो राजीव शुक्ला+गुलाम नबी आजाद आदि बाईं बांह पर काली पट्टी लगाये नजर आये
उधर उत्तर प्रदेश में भी रीता बहुगुणा जोशी के न्रेतत्व में कांग्रेसियों ने भाजपा के कार्यालय को घेरा | गौरतलब है के संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस और सहायक विपक्षी दलों ने संसद की कार्यवाही दो सप्ताह से ठप्प की हुई है |बीते दिन अधिक अवरोध पैदा करने पर स्पीकर सुमित्रा महाजन ने २५ उपद्रवी सांसदों को पांच दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया ,जिसे कांग्रेस ने काला दिवस बताया है|

शीलादीक्षित ने भी नेहरूजयंती को भुनाते हुए”आप”और “भाजपा”पर ही सियासी प्रहार किये

[मेरठ] बेशक शीला दीक्षित परोक्ष रूप से दिल्ली के मुख्य मंत्री पद पर दावा नहीं कर रही मगर अपने धुर्र विरोधी “आप” और भाजपा पर निशाना साधने का कोई अवसर भी नहीं छोड़ रही |नेहरू जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भी उन्होंने अवसर का उपयोग करते हुए इन्हें देश तोड़ने वाला बताया |
सी सी एस यूं के सुभाष चंद बोस सभागार में हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति द्वारा आयोजित वार्षिक कार्यक्रम नेहरू जयंती पर गोष्ठी में दिल्ली की पूर्व मुख्य मंत्री शीला दीक्षित और रीता बहुगुणा जोशी ने शिरकत की
श्रीमती शीला दीक्षित ने बिना अनाम लिए भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि नेहरू-गांधी पर राजनीति करने वाले देश की सांप्रदायिक एकता और अखंडता के लिए खतरा हैं।
उन्होंने कहा कि नेहरू और गांधी ने देश को जोड़ने का काम किया, जो नेहरू पर हमला करते हैं वो देश की संस्कृति और धर्मनिरपेक्ष छवि को चोट पहुंचा रहे हैं।
शीला दीक्षित ने “आप” पर हमला करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता केंद्र में भाजपा और केजरीवाल सरकार के 49 दिन देख चुकी है। दिल्ली वालों ने फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना लिया है।
उन्होंने दावा किया कि विधानसभा का चुनाव कांग्रेस एकजुट होकर लड़ेगी।
सीएम की रेस में होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे इस दौड़ में नहीं हैं।
भ्रष्टाचार के खिलाफ तेज मुहिम, सोशल साइटों पर पारदर्शिता का दावा और चुनाव में जोरदार प्रदर्शन करने वाले अरविंद केजरीवाल व उनकी आम आदमी पार्टी (आप) से दिल्ली की जनता का मोहभंग हो गया है। आगामी विधानसभा चुनाव में दिल्ली के मतदाता उचित निर्णय लेंगे और कांग्रेस की ही सरकार बनेगी।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकीं शीला दीक्षित ने दिल्ली के चुनावी माहौल पर सीधे शब्दों में किसी का नाम न लेते हुए कहा कि दिल्ली के लोगों का भ्रम टूट गया है। उन्हें एक हसीन ख्वाब दिखाया गया था, जो जल्द ही टूट गया। सपने दिखाने वाले भी मैदान में नजर नहीं आए। कांग्रेस की ओर से बीजेपी को दिल्ली में पार्टी का चेहरा सामने लाने की मांग पर जोर दिया जा रहा है कांग्रेस पार्टी भी दिल्ली के चुनाव में बिना किसी चेहरे के ही मैदान में उतरेगी।
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रीता बहुगुणा ने कहा कि धर्म निरपेक्षता देश की सबसे बड़ी ताकत है। कुछ लोग वोट की खातिर इसे तोड़कर सत्तासीन हो रहे हैं।