Ad

Tag: S. Gurminder singh matharoo

दिल्ली सरकार से संवैधानिक अधिकार लेने के लिए सिख अल्प संख्यकों में जाग्रति अभियान शुरू

दिल्ली सिख गुरुद्वारा मेनेजमेंट कमेटी (DSGMC)ने अल्पसंख्यकों को उनके संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए सिखों में जागृति अभियान शुरू कर दिया है| गुरुद्वारा रकाब गंज न्यू दिल्ली परिसर में चलाये जा रहे जाग्रति अभियान का एक हिस्सा शिक्षा से भी जुडा है|
एस पी जी सी + दिल्ली माइनॉरिटी अवेयरनेस और डी एस जी एम् सी के सदस्य गुरमिंदर सिंह मथारू [S. Gurminder singh matharoo ] ने बताया कि सरकार ने अनेकों कल्याणकारी यौजनाएं चला रखी है| इनमे से स्कूल फीस की रिंबर्स्मेंट[ reimbursement of the fee from govt. ] भी है| एन सी टी सरकार के अलावा डी एस जी एम् सी द्वारा भी प्रतिवर्ष ऐसी यौजनाएं चलाई जाती है जिनके अंतर्गत प्रत्येक कमेटी सदस्य को ५ लाख रुपयों की निधि दी जाती है|५१ सदस्यों को प्रति वर्ष ढाई करोड़ रुपये एलोट किये जाते हैं| इस फण्ड को वितरित करने के लिए ११ हरि कृषण पब्लिक स्कूलों के अलावा अनेक छेत्रों में जाग्रति कैम्प भी लगाए जा रहे हैं| निर्धन कन्या की शादी+कीर्तन दरबार के लिए भी २ लाख से कम आय वालों के बच्चों को जिले के एस डी एम् से सर्टिफिकेट ला कर इस का लाभ उठाया जा सकता है| आज कल पब्लिक स्कूलों में २५०० से ३००० रुपयों की फीस देनी पड़ती है|ऐसे में यह सुविधा बड़ी राहत दे सकती है|इसीलिए दो लाख से कम आय वालों का सुविधा लेने के लिए एस डी एम् से आय का सर्टिफिकेट ले लेना चाहिए|