Ad

Tag: D S G M C

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने उत्तराखंड और दिल्ली में किये जा रहे राहत कार्यों का ब्यौरा दिया

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा उत्तराखंड के विपदाग्रस्तों की सहायतार्थ चलाये जा रहे युद्ध स्तरीय राहत और बचाव कार्यों की जानकरी दी|
कमेटी के प्रधान मंजीत सिंह [जी के ]ने एक प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी देते हुए बताया के सिख धर्म के बुनियादी सिद्धांत ,

बुरे समय में बिना भेद भाव के मानवता की सेवा

, के अनुरूप १९ जून से ऋषिकेश+जोशी मठ+गौचर+बद्री नाथ+गोबिंद घाट+आदि में लंगर+स्वास्थ्य शिविर लगाए गए| १५० सवयम सेवकों की १५ ट्रक राशन+७ हवाई जहाज में लगभग ७० टन खाद्य सामग्री भेजी गई| ढाई से तीन हजार यात्रिओं को ३७ सूमो /इनोवा वाहन द्वारा ऋषि केश पहुँचाया गया वहां से ५१ बसों में यात्रियों को उनके गंतव्य स्थलों तक पहुँचाया गया|
दूसरे प्रदेश के लोगों को रात बितान एके लिए गुरुद्वारा रकाब गंज में व्यवस्था की गई और दूसरे दिन उन्हें आर्थिक सहायता दी और टिकट कटा कर ट्रेन से उनके प्रदेश भिजवाया गया|इस दौरान उल्लेखनीय है के कमेटी के स्वयम सेवकों ने गोबिंद घाट के १० किलोमीटर की दुर्गम मार्गों पर पैदल ही सामान ढोया|और यात्रियों को कंधों पर बैठा कर बाहर निकाला |गुरुद्वारे की धार्मिक साहित्य और वस्तुओं को जोशी मठ के गुरुद्वारे पहुंचाया गया|मार्ग में फंसे लगभग ३०० वाहनों के ड्राईवरों को खाना मुहैय्या करवाया गया|
मंजीत सिंह ने दिल्ली में किये जा रहे कार्यों का भी ब्यौरा दिया उन्होंने बताया के दिल्ली सरकार के आग्रह पर पिछले छह दिनों में ४०००० लोगों के लिए लंगर की व्यवस्था की जा चुकी है|
इस अवसर पर सेवा करने में जुटे बीबी मंदीप कौर+मंजीत सिंह+जगजीवन सिंह+सतबीर सिंह+समर दीप सिंह+जसविंदर सिंह+इंदरजीत सिंह+गुरलाड सिंह+कुलदीप सिंह भोगल आदि के योगदान की विशेष रूप से प्रशंसा की गई|
इस प्रेस कांफ्रेंस में रविन्द्र सिंह खुराना+तन्वन्त सिंह+हरमीत सिंह कालका+अवतार सिंह हित+ओंकार सिंह थापर+परमजीत सिंह चंडोक+कुल मोहन सिंह+कुलदीप सिंह साहनी+कप्तान इंद्रा प्रीत सिंह+अमरजीत सिंह+कुलवंत सिंह बाठ+गुरमीत सिंह+हरविंदर सिंह+विक्रम सिंह+परमिंदर सिंह आदि उपस्थित थे|

दिल्ली सरकार से संवैधानिक अधिकार लेने के लिए सिख अल्प संख्यकों में जाग्रति अभियान शुरू

दिल्ली सिख गुरुद्वारा मेनेजमेंट कमेटी (DSGMC)ने अल्पसंख्यकों को उनके संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए सिखों में जागृति अभियान शुरू कर दिया है| गुरुद्वारा रकाब गंज न्यू दिल्ली परिसर में चलाये जा रहे जाग्रति अभियान का एक हिस्सा शिक्षा से भी जुडा है|
एस पी जी सी + दिल्ली माइनॉरिटी अवेयरनेस और डी एस जी एम् सी के सदस्य गुरमिंदर सिंह मथारू [S. Gurminder singh matharoo ] ने बताया कि सरकार ने अनेकों कल्याणकारी यौजनाएं चला रखी है| इनमे से स्कूल फीस की रिंबर्स्मेंट[ reimbursement of the fee from govt. ] भी है| एन सी टी सरकार के अलावा डी एस जी एम् सी द्वारा भी प्रतिवर्ष ऐसी यौजनाएं चलाई जाती है जिनके अंतर्गत प्रत्येक कमेटी सदस्य को ५ लाख रुपयों की निधि दी जाती है|५१ सदस्यों को प्रति वर्ष ढाई करोड़ रुपये एलोट किये जाते हैं| इस फण्ड को वितरित करने के लिए ११ हरि कृषण पब्लिक स्कूलों के अलावा अनेक छेत्रों में जाग्रति कैम्प भी लगाए जा रहे हैं| निर्धन कन्या की शादी+कीर्तन दरबार के लिए भी २ लाख से कम आय वालों के बच्चों को जिले के एस डी एम् से सर्टिफिकेट ला कर इस का लाभ उठाया जा सकता है| आज कल पब्लिक स्कूलों में २५०० से ३००० रुपयों की फीस देनी पड़ती है|ऐसे में यह सुविधा बड़ी राहत दे सकती है|इसीलिए दो लाख से कम आय वालों का सुविधा लेने के लिए एस डी एम् से आय का सर्टिफिकेट ले लेना चाहिए|

प्राकृतिक विपदा पर राजनीतिक दोषारोपण के गेम को जवाब देते हुए सेना और समाज उतरदाईत्व निभा रहे हैं

उतराखंड में आई प्राकृतिक विपदा के कारणों पर दोषारोपण की राजनीति को दरकिनार करके जहाँ भारतीय फौजें जी जान से विपदाग्रस्त लोगों को बचाने का सराहनीय प्रयास कर रही हैं वही सीमाओं के अन्दर सुरक्षित जनता भी अपने सामजिक उतरदाईत्व का निर्वाह करते हुए प्रतिदिन राहत सामग्री भेज रहे हैं|दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और मेरठ से शिव कांवड़ सेवा संघ ने राहत सामग्री भेजी है|
दी एस जी एम् सी ने २१ बसों को लगाया है और २ ट्रक भर कर राहत सामग्री भेजी है जिसमे से ४ बसें तीर्थ यात्रियों को सकुशल लेकर लौट आई हैं|उन्हें उनके घरों पर पहुँचाया गया है|इससे पूर्व अध्यक्ष मंजीत सिंह जी के के निगरानी में दो हवाई जहाज भर कर दवाये और खाद्य सामग्री भेजी जा चुकी हैं|गौचर हेलीपैड पर विशेष लंगर शिविर लगाया गया है|यहाँ दवाओं की व्यवस्था भी की गई है|इसके अलावा दिली यमुना किनारे बाड़ शिविरों में भी ५००० लोगों के लिए लंगर भेज गया है| समर्दीप सिंह+सुखविंदर सिंह+जसप्रीत सिंह+आदि सेवा दे रहे हैं|
मेरठ में दाता राम गुप्ता की अध्यक्षता में एक जत्था उत्तराखंड शास्त्री नगर से रवाना किया गया | जीतेन्द्र अग्रवाल+ममता ने झंडी दिखा कर रवाना किया गया |ताहिर अली+राम गोपाल अग्रावाल+मुनीश संजय+आदि उपस्थित थे| सुशील कुमारपटेल +अनिल भाई+सुरेन्द्र सिंघल+मोनू+सोनू+डॉ एस मालिक+

अकाली दल बादल के उपाध्यक्ष जत्थेदार ओंकार सिंह थापर को सरोपा भेंट करके दीर्घायु होने की अरदास की गई

शिरोमणि अकाली दल[बादल]के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के वरिष्ठ सदस्य जत्थेदार ओंकार सिंह थापर को आज उनके ६०वे जन्म दिन पर सरोपा भेंट करके दीर्घायु होने की अरदास की गई|
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह+वरिष्ठ उपप्रधान रविन्द्र सिंह खुराना +कुलवंत सिंह बाठ+अमरजीत सिंह पप्पू+गुरमीत सिंह मीता + आदि समाज सेवियों ने ओंकार सिंह थापर को हार्दिक वधाइयां दी

पंथ विरोधी कार्यवाही के लिए परमजीत सिंह सरना के विरुद्ध श्री अकाल तख़्त में भी फरयाद

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी[ DSGMC ] के पूर्व अध्यक्ष अवतार सिंह हित और वरिष्ठ अकाली नेता कुलदीप सिंह भोगल[अखिल भारतीय १९८४ दंगा पीड़ित राहत कमिटी] ने सिखों की सर्वोच्च न्यायलय श्री अकाल तख्त साहब के कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह से मुलाकात की और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के पूर्व अध्यक्ष परम जीत सिंह सरना के विरुद्ध पंथक नियमों के अंतर्गत कार्यवाही की मांग की है| ज्ञानी जी ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है| ज्ञानी गुरबचन सिंह से मुलाक़ात के पश्चात अमृतसर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए इन्होने बताया के सरना पलायन वादी मानसिकता के अंतर्गत पंथ विरोधी कार्य कर रहे हैं| यहाँ तक की अकाल तख़्त के तलब किये जाने पर भी सरना यहाँ हाजरी भरने नही आये|
सरना ने ही बाला साहब और गुरुद्वारा बँगला साहब [नवम्बर २००९+२०१०+२०११] में १९८४ में मारे गए सिखों की आत्मा की शांति के लिए बुकिंग के पश्चात भी अखंड पाठ नही रखने दिया | मार्च २०१२ में बी एल कपूर को कब्जा देने के समय गोली और आंसू गेस तक चलवाए गए और अखंड पथ को खंडित किया गया|इन सभी आरोपों को संज्ञान में लेकर सरना के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की गई है|इन्होने बताया के श्री अकाल तख़्त के जत्थेदार ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है|

परमजीत सिंह सरना को १९८४ सिख कत्लेआम यादगार का विरोध महंगा पड़ने लगा: पीड़ित सरना निवास के बाहर धरना देंगें

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी[DSGMC ] के पूर्व चेयरमैन सरदार परमजीत सिंह सरना को गुरुद्वारा रकाब गंज में बनने वाले १९८४ सिख कत्लेआम यादगार के निर्माण का विरोध महंगा पड़ने लगा है| सिखों की सर्वोच्च न्यायलय श्री अकाल तख्त साहब ने दोष पत्र जारी करके सरना को तलब कर लिया है|इसके अलावा अब सुना जा रहा है कि १९८४ के दंगा पीड़ित सरना के घर का घेराव करने जा रहे हैं|
परमजीत सिंह सरना आज कल गुरुद्वारा श्री रकाब गंज साहब में बनने वाले १९८४ सिख कत्लेआम यादगार के निर्माण का विरोध कर रहे हैं उनके अनुसार गुरुद्वारापरिसरयह निर्माण नहीं होना चाहिए|इसके अलावा उन्होंने कोर्ट में भी हलफनामा देकर इस इन निर्माण को रुकवाने का प्रयास किया है|बताया जा रहा है कि हलफनामे में दी गई दलीलों से दंगा पीड़ितों कि भावनाओं को ठेस पहुंची है| प्राप्त जानकारी के अनुसार इसी का विरोध जताने के लिए सोमवार को दंगा पीड़ितों द्वारा सरना के निवास के बाहर धरना दिया जाएगा| | इससे पूर्व श्री अकाल तख्त साहब ने भी सरना को स्पष्टीकरण के लिए समन किया किया है|
जाहिर है धर्म में इस सियासत से परमजीत सिंह सरना के लिए मुश्किलें बढनी शुरू हो गई हैं|