Ad

Tag: Selfmployement

कार्य में लगन से कौशल विकसित करने और स्वरोजगार के लिए प्रेरणा:विद्या नॉलेज पार्क में गोष्ठी

[मेरठ]विद्या नाॅलेज पार्क में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने अपने कार्य में लगन से कौशल विकसित करने और स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया |
ड़ा. नीरा सिंह जूलोजी विभाग, मेरठ काॅलेज, ड़ा. एस. के. गौड हिन्दी विभाग, एन.ए.एस. काॅलेज, ड़ा. विवके त्यागी, सांखिकी, एन.ए.एस. काॅलेज, ड़ा. एम.एल. गर्ग, अंगे्रजी, मेरठ काॅलेज,, मेजर जनरल डा़0 जे0 आर0 भट्टी ड़ा0 बी0 एस0 होती आदि ने विचार व्यक्त किये |कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ड़ा. जे.एस. नेगी, रिजनल आॅफिसर उच्च शिक्षा विभाग उपस्थित रहे।।
ड़ा. एम.एल. गर्ग ने युवा शक्ति को अपने अन्दर अपने कार्य में लगन विकसित करने पर बल दिया उनके अनुसार अगर युवा वर्ग में लगन एंव अभिरूची है तो वो किसी भी उॅचाई तक जा सकते हैं।
ड़ा. विवेक त्यागी ने भारत में तेजी से बढ़ते हुऐ अप्रशिक्षित युवा प्रोफेशनल की संख्या पर चिंता व्यक्त की और युवाओं को यह संदेश दिया कि वो जा कार्य भी करें उस कार्य से सम्बन्धित कौशल विकसित करने पर ध्यान दे।
ड़ा. गौड ने युवा शक्ति को जीवन में धैर्य, व्यावहार कुशल, सादगी पसंद एंव एसर्टिव होने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने युवा शक्ति से एक धैर्यपूर्ण श्रोता एंव वक्ता बनने पर बल दिया।
ड़ा. गीता बंसल ने युवाओं को स्वरोजगार की दिषा में बढते अवसरों पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।
ड़ा. नीरा सिंह ने युवाओं को ओबर्जवेसन स्किल विकसित करने पर बल दिया।