Ad

Tag: Tiger

एक तेंदुए ने मेरठ छावनी में सुरक्षा व्यवस्था के दावों की पोल खोली

आपात कालीन स्थिति का मूल्यांकन करने और मुसीबत पर काबू पाने में सक्षमता के दावों की पोल खोलने के लिए मेरठ के सुरक्षित कहे जाने वाले पॉश “छावनी “में एक तेंदुए ने भी बीते दिन सफलता पा ली है। इस टाइगर को पकड़ने में शासन +प्रशासन के सिविल+आर्मी+व् फोरेस्ट आदि विभाग नाकाम रहे |यहाँ तक कि छावनी में ही उत्तेजित टाइगर की लोकेशन को लोकेट करने में भी असफल रहे |

Tiger In Meerut Cantt

Tiger In Meerut Cantt

चीन +बंग्ला देश+पकिस्तान +नेपाल+श्रीलंका की सीमाओं और देश के भीतर समस्यायों को हैंडल करने में हम कब सक्षम होंगे ??? यह एक यक्ष प्रश्न निरंतर भयावह होता जा रहा है |समस्या को सुलझाने के लिए घोषित+अघोषित “अलर्ट” रूपी दैवीय शक्ति का सहारा लेना मजबूरी बन गया है| लिहाजा शहर में आज [सोमवार]अलर्ट है |स्कूल बाजार बंद करने की घोषणा हो चुकी हैं |चोरी+ डकैती+लूट+मर्डर+और बलात्कार की घटनाएं तो रूटीन बनती जा रही हैं लेकिन दिल्ली में निर्भया काण्ड+मुजफ्फर नगर में दंगे अपने आप में चुनौती पूर्ण घटनाये हुई हैं और इन्हें समय रहते रोकने में सभी असफल रहे हैं |अब मेरठ में तेंदुए को पकड़ने के लिए पोलिस की पिस्टल+राइफल+ऐ के ४७ तक फेल हो गई |आर्मी की कथित रणनीती धरी रह गई| सत्ता रुड या विपक्ष का कोई नेतानहीं दिखाई दिया एक निर्दोष की जान चली गई और अनेकों घायल हो गए|हो सकता है कि अपनी छवि बचाने के लिए मुआवजा[ Compensation] वाली लकीर पीटने की कवायद शुरू हो जाए|
ऐसा नहीं कि यह पहली बार हुआ है ऐसा पहले भी हो चूका है इसी छेत्र में लगभग डेढ़ दशक पहले भी कैन्ट नागरिक एक अन्य टाइगर का आतंक झेल चुके हैं एक विशाल हाथी भी अपना रौद्र रूप दिखा चुका है |इसके बावजूद अब विशेषकर वन+पर्यावरण विभाग की अकर्मण्यता पर जांच तो बनती है |
ये तेंदुआ शहर को दिन भर खौफजदा रखने के बाद रात बारह बजे खुली आबादी में निकल भागा।सुबह शहर के सदर बाजार और कैंट अस्पताल के बाद दिन भर चला अभियान उस समय प्रशासनिक तमाशा साबित हुआ जब आधी रात को दीवार तोड़कर निकले तेंदुए ने एक बार फिर पूरे शहर को खौफ के साए में ले लिया।फायरिंग और पटाखों के बावजूद भी तेंदुए का बाल बांका नहीं हुआ। इस अफरातफरी में छह -सात लोग घायल हुए हैं। इस लापरवाही के बाद प्रशासन हमेशा की तरह अगले दिन स्कूल-कालेज और बाजार बंद करने की औपचारिक घोषणा भर करता रहा।