Ad

Tag: U P Bn N C C 72

एन सी सी केडेट्स ने बिना बारूद वाले हाइड्रो रॉकेट्स उड़ाये और पर्यावरण सरंक्षण का संकल्प लिया

७२ यूं पी बटालियन एन सी सी के केडेट्स ने आज पानी और हवा के मिश्रण से बिना बारूद के रॉकेट्स बनाये और उड़ाये |इस अवसर पर पर्यावरण सरंक्षण का संकल्प भी लिया गया | एन ऐ एस कालेज में आयोजित इस प्रयोग शाला मे प्रगृति विज्ञानं संस्था सचिव दीपक शर्मा ने बताया कि पर्यावरण की रक्षा के लिए बनाये गए ५५ रॉकेट्स में बारूद का प्रयोग नहीं किया गया है | इन हाइड्रो रॉकेट्स से प्रदूषण नहीं फैलता और सस्ता भी है|मतीन अंसारी ने निर्माण कार्य में सहयोग दिया

युवाओ में चरित्र निर्माण को समर्पित एन सी सी के लिए जूनियर कैडिटस का चयन किया गया

[मेरठ]युवाओ में चरित्र निर्माण को समर्पित एन सी सी के लिए जूनियर कैडिटस का चयन किया गयायुवाओ में चरित्र,अनुशासन,लीडरशिप,आपसी सदभावना विकसित करने ,देश प्रेम की भावना और देश के लिए मानव संसाधन तैयार करने तथा उनको एक ऐसा वातावरण तैयार करना जिससे वे सैन्य सेवा में अपना भविष्य बना सकने के लिए आज एन.ए.एस.इन्टर कालिज में जूनियर कैडिटस का चयन किया गया।
इस अवसर पर 72 यू0पी0 बटालियन के कमान्डिग आफिसर कर्नल हरिश चन्डोक नें सभी कैडिटस को 1948 से देश भर में 13 लाख एन.सी.सी. कैडिस को मिल रहे लाभ भी बताये। सुबेदार मेजर उम्मेद सिंह,सुरेन्द्र कुमार ,विनोद कुमार,उपेन्द्र कुमार ने सी0ओ0 के निर्देशन में कैडिटस का चयन किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य अशोक कुमार शर्मा,आभ शर्मा और चीफ आफिसर दीपक शर्मा भी उपस्थित रहें।