Ad

ओये रब्बा अजय माकन के कहने का मतलब है कि सारा मीडिया ही भाजपा के इशारे पर प्रियंका गाँधी का प्रचारक बन गया है ?


झल्ले दी झल्लियाँ गल्लां

दुखी इलेक्ट्रोनिक पत्रकार

ओये रब्बा ये किस प्रोफेशन में फंसा दिया ! खबर रिले करो तो मुसीबत और न करो तो मुसीबत| हुन असानू कांग्रेसी सूत्रों ने बताया था कि श्री मति इंदिरा गाँधी की कापी प्रियंका गाँधी देश भर में भाजपाई नरेंदर मोदी के खिलाफ चुनाव प्रचार करेंगी | कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने एक पत्रकार के पूछने पर कहा कि अगर प्रियंका गांधी ऐसा करेंगी तो इसमें बुरा ही क्या है। इससे कांग्रेस को फायदा पहुंचेगाइन्ही के सहयोगी घटक एनसीपी के प्रवक्ता डीपी त्रिपाठी ने इसका स्वागत भी कर दिया|अब प्रवक्ता अजय माकन ने उलटी ही हवा घुमानी शुरू कर दी है| अजय माकन ने इस खबर का खंडन करते हुए इसकी निंदा भी करनी शुरू कर दी है और भ्रम फैलाने के लिए सोची समझी रणनीति के तहत साजिश करार दिया।
और तो और माकन ने साजिश के पीछे भाजपा को जिम्मेदार बता दिया उन्होंने इस खबर को दतिया के रतनगढ़ मंदिर हादसे से जोड़ते हुए कहा कि यह मध्यप्रदेश सरकार की नाकामी को छिपाने की साजिश है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में हुए हादसे में जिसमें राज्य सरकार की नाकामी की बदौलत कई लोगों की मौत हो गई, उसे छिपाने के लिए प्रियंका गांधी के चुनाव प्रचार करने का दुष्प्रचार किया गया है। उन्होंने इसके लिए मीडिया को भी कटघरे में खड़ा कर दिया और कहा कि भ्रामक खबर फैलाई जा रही है। इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है।बेशक भाई प्रियंका लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी लेकिन यारा अपनी मत और भाई के लिए र्फ रायबरेली और अमेठी तो जायेंगी हीअब ऐसे में अपनी ही खबर का खंडन करने की इतनी जल्दी क्या थी|

झल्ला

अरे बिरादर आप जी की इन गल्लां से तो जाप्ता के कांग्रेस के अनुसार सारा मीडिया ही भाजपा के इशारे पर चल रहा है और अगर ऐसा है तो अबकी बार तो किसी राम राम होगी उसे आसानी से समझा जा सकता है|