Ad

सानिया और पेस की जोड़ी टेनिस के मिक्स्ड डबल में हारी

सानिया मिर्ज़ा और लिएंडर पैस की जोड़ी लन्दन ओलंपिक्स में लान टेनिस के डबल मिक्स्ड क्वाटर फायनल से बाहर हो गईं है पैस और सानिया
टाप सीडेड बेलारूस के मेक्स और विक्टोरिया ५-७ तथा ६-७[५] से हार कर प्रतियोगिता से बाहर हो गए |कल खराब मौसम के कारण खेल रोक दिया गया था |
इस हार के पीछे गेम की राजनीति का होना बताया जा रहा है पहले सोनिया ने पैस के साथ खेलने से मना कर दिया था इसके अलावा भी कई खिलाड़ियों ने पैस के साथ जोड़ी बनाने से मना कर दिय था

धोनी के धाकड़ों ने श्रंखला ४-१ से जीती

भारत ने आज श्रीलंका को २७४ रनों पर आउट करके पांचवा मैच जीत लिया ४–१ से सीरिज भारत के नाम हो गई है|इस तरह भारत अन्तराष्ट्रीय वरीयता में दूसरे नंबर पर आ गया है|
भरता ने टास जीत कर पहले बल्ले बाज़ी करने का निर्णय लिया गौतम गंभीर के ८८ और कप्तान धोनी के अर्ध शतक से मज़बूत ७ विकेट्स खो कर २९४ रनों का पहाड़ खडा किया जा सका |सीरीज के इस आखिरी मैच में 295 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की पूरी टीम 45.4 ओवर में 274 रनों पर ढेर हो गई। इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लिया। इरफान पठान ने ६० रन देकर पांच विकेट झटके और भारत की इस जीत में अहम भूमिका अदा की। श्रीलंका की ओर से लाहेरू थिरिमाने ने सर्वाधिक 77 रन बनाए। जीवन मेंडिस ने 72 और ओपनर उपुल थरंगा ने 31 रनों की पारी खेली।

शुरुआती ओवरों में इरफान ने तिलकरत्ने दिलशान को बिना खाता खोले चलता कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद उपुल थरंगा(31) का शिकार किया। आखिरी ओवरों में श्रीलंका को जीत की ओर ले जा रहे तुषारा परेरा(18), जीवन मेंडिस(72) और सेनानायके(7) को आउट कर भारत की झोली में जीत डाल दिया। इसके अलावा अशोक डिंडा ने दो और जहीर खान ने एक विकेट लिया।

पंजाब ने मांगा २३८० करोड़ का रिलीफ पैकेज

पंजाब के मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आज प्रधान मंत्री डाक्टर मन मोहन सिंह से मुलाक़ात की और राज्य में पड़े सूखे से निबटने के लिए २३८० करोड़ के रिलीफ पैकेज की मांग की \श्री बादल ने सरकार पर पंजाब के साथ भेद भाव का आरोप भी लगाया उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा ७०००० करोड़ के पैकेज राज्यों को दिए गए हैं मगर कृषि आधारित पंजाब राज्य को अनदेखा किया गया है| श्री बादल ने बताया कि पंजाब का किसान राष्ट्र कि उन्नति में हमेशा आगे रहा है अब वह स्वयम संकट में है ऐसे में उसकी मदद करने से आने वाले समय में राष्ट्र की सेवा ही होगी

,

हरिद्वार में गंगा मैय्या ने खतरे के निशान को पार किया एडवायजरी जारी

उत्तराखंड में आई जल प्रलय से हरिद्वार में गंगा का जल स्तर बढ़ता जा रहा है \इस स्तर को खतरे के निशान से ऊपर देखा गया है |इसके प्रति एडवाईजरी भी जारी कर दी गई है |गंगा के किनारे बसे घरों को कहीं सुरक्षित स्थान पर जाने को कह दिया गया है|
गौरतलब है की उत्तरकाशी में भारी बारिश और बादल फटने से छेत्र में जल प्रलय की सी स्थिति हो गई है १०० से अधिक लोग लापता बताये जा रहे है मरने वालों की संख्या दस हो गई है|जल के वेग का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसमें अन्य भवनों के साथ एक चार मंजिला भवन भी बह गया है|

टेलीकाम स्पेट्रम की रिसर्व प्राईस २२% कम है =भाजपा

भाजपा ने आज टेलिकाम स्पेक्ट्रम के दामो को टी आर ऐ आई द्वारा घोषित दामों से २२% कम तय किये जाने पर सरकार को कटघरे में घसीटा है \
स्पेक्ट्रम के दाम १८००० करोड़ से घटा कर १४००० करोड़ तय किये जाने को २२% कम दाम बताया गया है राजीव प्रताप रूडी ने आज की प्रेस कांफ्रेंस में केबिनेट के निर्णय पर सवाल उठाये
श्री रूडी ने कहा की प्रधान मंत्री और गृह मंत्री द्वारा ५ एम् एच जेड एयर वेज को [१८०० एम् एच जेड बेंडमें ] के लिए १४००० करोड़ रिसर्व प्राईस तय किया जाना उचित नहीं है| इसके लिए टी आर ऐ आई ने १८००० करोड़ रुपये तय किये हैं|
श्री रूडी ने टेलिकाम मिनिस्टर कपिल सिब्बल से पुछा कि श्री सिबल ने पूर्व में स्पेक्ट्रम वितरण में जीरो लॉस बताया था अगर वोह जीरो लोस था तब अब १४००० करोड़ तय करने का क्या अर्थ है|
२००८ में ऐ राजा द्वारा तय दामो से यह ७ गुना अधिक है|

बेंगलोर में ६०० डाक्टरों ने इस्तीफा दिया

बेंगलोर में ६०० डाक्टरों ने इस्तीफा दे दिया है \वेतन और सेवा सुविधाओं में सुधार को लेकर यह कदम उठाया गया है \अभी अगले हफ्ते तक डियूटी पर रहेंगे

तीन दिन की महामंडलेश्वर राधे माँ निलंबित

गुपचुप तरीके से बनाई गई महामंडलेश्वर राधे माँ को महज़ तीन दिनों के बाद ही इस प्रतिष्ठित पद से निलंबित कर दिया गयाहै |जूना अखाड़े ने आज राधे मां को महामंडलेश्वर पद से निलंबित कर दिया। अखाड़े ने इस बात की जांच के आदेश दिए हैं कि वे इस पद के योग्य हैं या नहीं। जांच पूरी होने तक वह पद से निलंबित रहेंगी। गौरतलब है कि मंगलवार रात को राधे मां को गुपचुप तरीके से जूना अखाड़े का महामंडलेश्वर बना दिया गया था। उनके अचानक महामंडलेश्वर बनने से कई सवाल उठ खड़े हुए थे। आरोप यहां तक लगे कि जूना अखाड़ा ने मोटी रकम लेकर राधे मां को य‌ह पद दिया है।
राधे मां मंगलवार की रात बेहद गुपचुप तरीके से हरिद्वार आई थीं। जूना अखाड़े में आचार्य महामंडलेश्वर और संत अवधेशानंद गिरि की उपस्थि‌ति में उन्हें महामंडलेश्वर पद पर आसीन किया गया था। राधे मां की नियुक्ति के कार्यक्रम को भी जूना अखाड़े ने गुप्त रखा था। माना जा रहा था कि राधे मां प्रयाग महाकुंभ में जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर के रूप में भाग भी ले सकती हैं।
पद की महिमा
अखाड़ा परंपरा में महामंडलेश्वर का पद काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। उससे ऊपर सिर्फ आचार्य महामंडलेश्वर होते हैं। कुंभ और दूसरे धार्मिक आयोजनों में महामंडलेश्वर को काफी महत्व दिया जाता है। वे हाथी अथवा रथ पर सवार होकर अपने शिष्यों के साथ स्नान के लिए निकलते हैं। उन्हें संतों के साथ स्नान करने का अवसर भी मिलता है। हरिद्वार में लगभग 20 महिला महामंडलेश्वर हैं। पिछले कुंभ में कुछ विदेशियों को भी अखाड़ों द्वारा महामंडलेश्वर का सम्मान दिया गया था
राधे मां’ की सच्चाई
राधे मां को महामंडलेश्वर बनाए जाने के बाद जूना अखाड़ा सवालों के घेरे में आ गया था। मीडिया से बातचीत में अखाड़े के राष्ट्रीय मंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज ने कहा था कि राधे मां को अखाड़ों की परंपरा के अनुसार महामंडलेश्वर बनाया गया है।रात में नियुक्ति की बाबत उन्होंने कहा था कि अखाड़े पहले भी रात में महामंडलेश्वर बनाते रहे हैं। इसके लिए केवल शुभ मुहूर्त देखा जाता है। केवल कुंभ में ही महामंडलेश्वर बनाने की परंपरा नहीं है। उन्होंने बताया था कि किसी भी संत को महामंडलेश्वर की उपाधि देने से पहले उससे हलफनामा लिया जाता है, जिसमें वह अपने जीवन की सभी बातें बताता है। राधे मां के मामले की जांच के लिए अखाड़े ने 11 संतों की जांच कमेटी बनाई है।

सानिया नेहवाल ने बेड मिन्टन में जीता कांस्य

सानिया नेहवाल ने आज ओलंपिक्स २०१२ में सिंगल वोमेन बेड मिन्टन का कांस्य पदक भारत की झोली में डाला |तीसरे पायदान के लिए आज सानिया का मुकाबिला चीन की वेंग जिंग से हुआ|१८-२१ से पहला मैच हारने के बाद सानिया ने अपोनेंट के खेल का स्टेमिना तोड़ दिया |नतीज़न वेंग अनफिट होकर गेम से बाहर हो गई तब सानिया को वाकओवर मिल गया |
इससे पूर्व इसी खिलाडी को सानिया दो बार दूसरी प्रतियोगिताओं में हरा चुकी है| पहले यद्यपि सानिया सेमी फायनल में हार कर गोल्ड या सिल्वर से चूक गई थी मगरओलंपिक्स में बेड मिन्टन के सेमी फायनल में आने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी का सम्मान भी पा चुकी हैं\
भारत में सानिया के पिता ने सानिया की इस सफलता के लिए तिरुपति जी को धन्यवाद दिया और बताया की कड़ी मेहनत और संकल्प के कारण ही सानिया को सफलता मिली है|
अब भारत के खाते में दो कांस्य और एक सिल्वर को मिला कर कुल तीन मेडल हो गए हैं |

घर में देसी घी की पेकिंग

शुक्रवार देर रात मेरठ के कंकर खेडा श्रधा पूरी ई ब्लॉक स्थित एक घर पर छापा मारते हुए सीओ कैंट ने देसी घी की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से बरामद लगभग 125 किलो देसी घी नकली बताया जा रहा है।
इस मामले में एक दंपति को हिरासत में लिया गया है।
मकान में नकली घी बनाकर उनकी नामी कंपनियों के नाम से पैकिंग की जाती है। प्राप्त सूचना के आधार पर मारे गए इस छापे में लगभग 125 किलो नकली देसी घी बरामद किया गया, जिनकी तीन बड़ी कंपनियों के नाम से पैकिंग की जा रही थी। घर से एक दंपति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। खाद्य विभाग को इस संबंध में जानकारी दे दी गई है। जांच के बाद ही आधिकारिक रूप से पता चल पाएगा कि बरामद घी नकली है या असली।

आर एस एस ने पी एम् पर साधा निशाना

राष्ट्रीय स्वयम सेवक संघ [आर एस एस] ने आज प्रधान मंत्री डाक्टर मन मोहन सिंह पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाये हैं
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने अपने मुखपत्र ‘आर्गेनाइजर’ के संपादकीय में लिखा गया है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की नाकामियों की फेहरिश्त लंबी होती जा रही है और वह अपनी असफलताओं का जश्न मनाने में व्यस्त हैं। संघ ने कहा कि इंतहा यह है कि देश में बदइंतजामी, भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन के दोषी नेताओं को दंडित करने का कोई जरिया नहीं रह गया है |सुशील कुमार शिंदे को गृहमंत्री और पी चिदंबरम को वित्‍तमंत्री बनाए जाने पर नाराजगी जताते हुए कहा गया है कि 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में संदेह के घेरे में आए चिदंबरम को वित्त मंत्री और देश की बत्‍ती गुल होने के तुरंत बाद सुशील कुमार शिंदे को गृहमंत्री बनाए जाने से यह सच्चाई सामने आ गई है कि प्रधानमंत्री खुद भ्रष्टाचार में शामिल हैं।
संघ का मानना है कि भ्रष्टाचार केवल व्यक्तिगत लाभ प्राप्त करना ही नहीं होता बल्कि सार्वजनिक जीवन में कोई भी ऐसा कार्य जिससे देश को आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक एवं नैतिक रूप को नुकसान पहुंचे, भ्रष्टाचार के दायरे में आता है।
संघ के अनुसार ऊर्जा मंत्री के रूप में शिंदे का कार्यकाल बहुत ही खराब रहा है लेकिन राजनीतिक हथकंडों का इस्तेमाल कर वह ऊंची कुर्सियां हासिल करने में सफल रहे।