Ad

Tag: women candidates ForParliament

उत्तर प्रदेश ने १३ महिला सांसदों को २००९ में १५वी लोक सभा में भेजा था

बेशक १५ वी लोक सभा में महिलाओं के आरक्षण को कानून नहीं बनाया जा सका लेकिन यह भी सत्य है कि इसी लोक सभा के लिए २००९ में हुए चुनावों में राष्ट्रीय दलों ने १३४ महिलाओं को टिकट दिए थे२००९ के जनरल इलेक्शनों में
५५६ महिलाओं ने अपना भाग्य आजमाया था इनमे से
१३४ महिलाओं को राष्ट्रीय पार्टियों ने चुनाव लड़वाया था
राज्य स्तरीय दलों ने भी 27 महिला उम्मीदवारों पर भरोसा जताया था .
पंजीकृत दलों ने 188 महिलाओं को सत्ता में भागेदारी देने का प्रयास किया और २०७ महिला उम्मीद वार निर्दलीय थे
भारतीय जनता पार्टी BJP के 44 महिला उम्मीदवारों में से १३ उम्मीदवार जीतीं
भारतीय नेशनल कांग्रेस INC 43 महिला उम्मीदवारों में से २३ महिला केंडीडेट्स संसद में पहुंची
माया वती की बी एस पी[ Bahujan Samaj Party (BSP) ] ने २८ महिलाओं को टिकट्स दिए
जिनमे से केवल चार महिलायें ही संसद में पहुंची |
तीसरे मोर्चे के माध्यम से बदलाव का नारा बुलंद करने वाली
वाम पंथी पार्टियों की १० महिला उम्मीदवारों में से केवल एक उम्मीदवार ही जीत दर्ज करा पाई थी
महाराष्ट्र के शरद पवार की एन सी पी अपने ७ केंडीडेट्स में से केवल २ उम्मीदवारों को ही जितवा पाई |
महिलाओं को टिकट देने में उत्तर प्रदेश अगर्णी रहा यहाँ की ८० सीटों के लिए कुल १०० महिला उम्मीदवार मैदान में आईं और १३ ने जीत दर्ज कराई महाराष्ट्र में ४८ सीटों के लिए ५५ महिलाओं ने मुकाबिला किया और 3 जीतीं जबकि बिहार की ४० सीटों पर ४६ महिलाओं ने बिगुल बजाया और ४ ने सफलता पाई
Courtesy .PIB