Ad

जिस कुरुछेत्र में कभी धर्म युद्ध लड़ा गया था वहां धर्म पर कब्जा करने के लिए महाभारत मैदान तैयार करा दिया

झल्ले दी झल्लियां गल्लां

नानक नाम लेवा चिंतित सिख

ओये झल्लेया हरियाणा में ये क्या पाप कमाया जा रहा है?जिस कुरुछेत्र में कभी धर्म युद्ध लड़ा गया था वहांकांग्रेस ने सियासी फायदे के लिए धर्म पर कब्जा करने को महाभारत मैदान तैयार करा दिया ओये जिस दिन सारी दुनिया हिरोशिमा में बम गिराये जाने की घटना से व्यथित है |शांति के लिए दुहाई देती फिर रही है उसी दिन हरियाणे के कुरुछेत्र में कांग्रेस के उकसावे में आए एच एस जी पी सी के सिखों ने कृपाणे चला दी और पोलिस ने भी लाठी+गोली+आंसू गैसके बम +तक चला दिए| | ओये ये तो हसाडे गुरुओं की शिक्षा दीक्षा का घोर अपमान है

झल्ला

भापा जी वाकई इस कुरुछेत्र में कभी धर्म युद्ध लड़ा गया और अब धर्म पर कब्जा करने के लिए छठी पादशाही के गुरुद्वारे पर युद्ध कराया जा रहा है यहां तक कि आधुनिक संजय “उवाच” रोकने के लिए मीडिया तक को अस्पताल पहुंचा दिया |शायद इसीलिए इस युग को कलयुग कहा गया है