Ad

Tag: DrSanjivBalian

भाजपा ने कैराना समस्या को प्रदेश की कानून व्यवस्था से जोड़ कर मुस्लिम पलायन भी स्वीकारा

[नई दिल्ली] भाजपा ने कैराना समस्या को कानून व्यवस्था से जोड़ते हुए मुस्लिमों के पलायन को भी स्वीकारा
केंद्रीय मंत्री जाट नेता डॉ संजीव बालियान ने दिल्ली से कहा है के शामली के कैराना से कुछ मुस्लिम परिवारों का भी पलायन हुआ है वर्ना तो अभी तक हिन्दू परिवारों के ही पलायन की बात की जा रही थी|उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार की कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए यूनियन मिनिस्टर संजीव मुजफ्फरनगर से भाजपा के सांसद बालियान ने कहा के हिन्दुओं के आलावा कुछ मुस्लिम परिवारों ने भी कानून व्यवस्था के कारण कैराना छोड़ा है| उन्होंने इसे साम्प्रदायिकता से जोड़े जाने का विरोध किया |
इससे पूर्व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने सी बी आई की जाँच की मांग की है|संगीत सोम विधायक ने हिन्दू परिवारों को वापिस बुलाने के लिए दो हफ़्तों का नोटिस दिया हुआ है|राष्ट्रीय अध्यक्ष इसे राष्ट्रिय मुद्दा बनाने की बात कह चुके हैं |इसके अलावा सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी के प्रवकता शिव पाल यादव और कांग्रेस पलायन को नकार चुके हैं
फाइल फोटो

असंयमित व्यवहार के आरोपी डॉ संजीव बालियान ने जेल में २०१३ के दंगा आरोपियों से की मुलाकात

[मुजफ्फरनगर,यूं पी]केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने मुजफ्फरनगर जेल में २०१३ के दंगा आरोपियों से की मुलाकात
केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने जिला कारागार का दौरा किया और वर्ष 2013 के कुछ दंगा आरोपियों से मुलाकात की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री बालियान ने बीते दिन जिला कारागार का दौरा किया और मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपी कैदियों से मुलाकात की।
कारागार में लगभग एक घंटा बिताने के दौरान माना जा रहा है कि उन्होंने कैदियों से उनकी समस्याओं के बारे में बात की।
बताते चलें के एक स्थानीय अदालत ने बालियान+भाजपा सांसद भारतेंद्र सिंह+पार्टी विधायक सुरेश राणा + विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची के खिलाफ ताजा जमानती वारंट जारी किया क्योंकि ये लोग 2013 के दंगा मामले में अदालत में पेश नहीं हुए।
यह सभी भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत निषेधाज्ञाओं के उल्लंघन, लोक सेवकों को उनके कर्तव्य निर्वहन से रोकने और असंयमित व्यवहार करने के आरोपों का सामना कर रहे हैं।

केंद्रीय कृषिमंत्री बालियान ने स्थानीय”लोकप्रिय”हार्ट सेंटर एंड क्रिटिकल केयर यूनिट का फीता काटा

[मेरठ] केंद्रीय कृषिमंत्री बालियान ने स्थानीय”लोकप्रिय”हार्ट सेंटर एंड क्रिटिकल केयर यूनिट का फीता काटा
केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री डा संजीव बालियान ने आज रविवार को वेस्ट यूपी के “लोकप्रिय” हार्ट सेंटर एंड क्रिटिकल केयर यूनिट का फीता काट कर शुभारंभ किया |
इससे पूर्व हार्ट सेंटर में हवन का आयोजन हुआ जिसमे सुभारती ट्रस्ट की अध्यक्ष डा. शैल्या राज+ट्रस्टी डा. मुक्ति भटनागर+लोकप्रिय अस्पताल के निदेशक और रौशल दन्त चिकित्सालय के संस्थापक डा. रोहित रविंद्र+हार्ट सेंटर के डायरेक्टर डा. हरिओम त्यागी+डा. प्रणव गुप्ता+सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति डा. एन के आहूजा+प्रो. वीसी वीके भटनागर+रजिस्ट्रार डा. पीके गर्ग+सुभारती मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. ए के अस्थाना+सुभारती मीडिया के निदेशक सरदार अहमद+डा. गुरुशरण सिंह+प्रशासनिक अधिकारी सैयद जफर हुसैन + एडमिशन सेल के डायरेक्टर तरूण काम्बोज आदि ने आहुति दी।
र डा रोहित रविन्द्र ने केन्द्रीय मंत्री कृषि राज्य मंत्री संजीव बालियान को जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक मेरठ में हार्ट के मरीजों के उपचार के लिए दिल्ली की और रूख करना पड़ता था लेकिन अब यह सुविधा लोकप्रिय अस्पताल में मिलेगी। बालियान के अनुसार मेरठ के अस्पतालों में ५० प्रतिशत मरीज पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आते है। हार्ट सेंटर के खुलने से दिल के मरीजों को काफी राहत मिलेगी।