Ad

Tag: iims

आई.आई.एम.एस. बना ई0 कूपन वितरण केन्द्र

[मेरठ]गढ़ रोड़ स्थित इन्स्टीट्यूट आफ इन्फोरमेटिक्स एण्ड मैनेजमेन्ट साइंसेज,[ IIMS ] मेरठ को चौधरी चरण सिंह[ CCS ] वि.वि. के यू.जी UGकोर्स में प्रवेश के लिए आवश्यक ई -कूपन के वितरण केन्द्र बनाया गया है|इसके साथ ही IIMS को आॅनलाईन रजिस्ट्रेशन केन्द्र भी बनाया गया है।
यह केन्द्र आगामी 16 जून से सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक खुलेगा। इच्छुक छात्र/छात्राओ द्वारा यह सुविधा निशुल्क प्राप्त की जा सकेगी
संस्थान के चेयरमैन के निजी सचिव डॉ अमित शर्मा के अनुसार आई0आई0एम0एस0 कालिज मे ही आगामी 16 जून से बी.एड.[BEd ] की काउन्सीलिग भी शुरु होगी।

खेलों के आयोजन से बच्चों में सकारात्मक ऊर्जा और सहयोग की भावना बढ़ती है

[मेरठ]आई आई एम् एस में आज स्पोर्ट्स कम्पटीशन का आयोजन किया गया |कालेज के चेयरमैन योगेश त्यागी ने गुब्बारे उड़ा कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया |चेयरमैनत्यागी ने कहा कि इस प्रकार के खेलों के आयोजन से बच्चों में स्थित असीम ऊर्जा सकारात्मक ऊर्जा में परिवर्तित हो जाती हैं और सहयोग की भावना बढ़ती है
१०० और २०० मीटर की दौड़ में अभिमन्यु सिंह+अभिषेक और नीरज क्रमश प्रथम दितीय तथा तृतिय आये |२०० मीटर की दौड़ में शुभम+संदीप+अभिषेक तथा छात्राओं में कोमल+तृप्ति +कृति ने पहले तीन स्थान और रीतू रानी+लक्ष्मी+तृप्ति ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया
प्रतियोगिता को सफल बनाने में नीरज +मोहित+अमित+शरद+तोषी+कल्पना+प्रियंका+डॉ एस पी शर्मा+सीमा शर्मा+भावना +आदि ने योगदान दिया

नोयडा से आई कोजेंट ई सर्विस ने आई आई एम् एस के ७१ छात्रों को टेक्नीकल सपोर्ट के लिए सलेक्ट किया

नोयडा से आई कोजेंट ई सर्विस ने आज आई आई एम् एस के बी बी ऐ [२०]और बी सी ऐ[५१] के ७१ छात्रों को टेक्नीकल सपोर्ट के लिए सलेक्ट किया|कंपनी के एच आर प्रियंका कौशिक ने अपनी कंपनी के विषय में मल्टी मीडिया पर प्रेसेंटेशन दिया |उन्होंने काल सेंटर और बी पी ओ में अंतर की भी जानकारी दी| उन्होंने बताय की आर्थिक मंदी का असर कभी भी बी पी ओ पर नही पड़ता है| कोजेंट ई सर्विस द्वारा भारत वर्ष में विश्व की ४०० शीर्ष कंपनियों के लिए कार्य करती है|इन कंपनियों के लिए आउट सोर्सिंग मुहैया करवाने के लिए भारत में कार्यालय स्थापित किया जाना है|कीर्ति त्यागी+दीपा+एकता+इरफ़ान+मीनू+दीपक+रवि आदि इस केम्पस प्लेसमेंट अभियान में सफल रहे| चेयर मैन योगेश त्यागी ने सभी को बधाई दी|
डा. सी एस शर्मा+अमित शर्मा+एच एस रावत+विपिन शर्मा+विशान्त त्यागी+आदि उपस्थित थे|