Ad

अफजल के बाद रावण को भी हीरो बनाने की होड़ मचेगी,भाजपाई कहते रह ना जाएँ राम राम राम!

झल्ले दी झल्लियां गल्लां

भाजपाई चेयर लीडर

ओये झल्लेया मुबारकां!ओये बेशक ये विपक्ष वाले हसाडे पूज्य श्री राम और उनकी रामायण को गाली देते नहीं थक रहे लेकिन विदेशी भी रामायण पर फिल्म बनाने लग गए हैं|ओये ये फिल्म अंग्रेजी बनेगी|अंग्रेजी में और इसे पूरे विश्व में दिखाया जाएगा |ओये झल्लेया ये अमेरिका के क्रिएटिव निर्देशक रोनी एलमन + निर्देशक विनीत सिन्हा +एस ग्राहम महसूस करते है कि भारतीय पौराणिक कथाओं से आज की दुनिया को अवगत कराने की बेहद जरूरत है।
इनका दावा है कि आधुनिक तकनीक की मदद से इस फिल्म को हॉलीवुड की फिल्मों ‘‘लार्ड ऑफ रिंग्स’’ और ‘‘प्लेनेट ऑफ द एप्स’’ से भी अच्छा बनाया जा सकता है।

झल्ला

ओ मेरे चतुर सेठ जी ये गल तो बेशक बहुत चंगी है हसाडे राम जी का नाम पूरे विश्व में गूंजेगा लेकिन अब आप लोगों को इससे कोई सियासी फायदा होगा इस पर संदेह है क्योंकि आज कल अफजल गुरु को हीरो मानने ही होड़ मची हुई है |देश तोड़ने की बात करने वालों की स्पोर्ट में राजनितिक धुरंधर ताल ठोकने लगे हैं |ऐसे में राम के बजाय सर्वत्र रावण को हीरो बनाने की होड़ मच जाएगी और आप लोग करते रह जाओगे राम राम राम!