[नई दिल्ली]नितिन गडकरी ने ई रिक्शा स्कैम में अपना हाथ होने से इंकार किया
केंद्रीय सड़क + राजमार्ग मंत्री और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी ने ई रिक्शा निर्माण में किसी प्रकार के अपने या परिवार के किसी सदस्य के व्यवसायिक स्वार्थ का खंडन किया है| इसके साथ ही उन्होंने पूर्ती ग्रीन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड से किसी प्रकार के संबंधों को नकारा|
गौरतलब है कि बीते दिनों मीडिया के एक सेक्शन में ई रिक्शा के निर्माण में नितिन गडकरी के नाम को उछाला जा रहा है|
श्री गडकरी ने एक स्पष्टीकरण जारी करके कहा है किदिल्ली एन सी आर देश के अनेकों भागों में दो लाख से ज्यादा बैटरी से चलने वाले रिक्शा चल रहे हैं|जिनका निर्माण कई कंपनियों दवारा किया गया है| श्री गडकरी के अनुसार सी एस आई आर [Council of Scientific and Industrial Research ]से लाइसेंस प्राप्त कर्ता ही इन्हें बना सकते हैं|
फाइल फोटो
Tag: Nitin Gadakri
नितिन गडकरी ने ई रिक्शा स्कैम में अपना हाथ होने से इंकार किया
अरविन्द केजरीवाल की हिट लिस्ट के खिलाफ भाजपा के गडकरी और कांग्रेस के कपिल सिब्बल ने मोर्चा खोला
अरविन्द केजरीवाल की हिट लिस्ट के खिलाफ भाजपा के नितिन गडकरी और कांग्रेस के कपिल सिब्बल ने मोर्चा खोला
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्ट सांसदों की लिस्ट जारी की है उसमे एक साथ अनेकों दलों को लपेटा गया हैजिसके फलस्वरूप अब इन दलों द्वारा केजरीवाल को कानूनी दायरे में घेरेने के तैय्यारी शुरू हो गई है |आक्रोशित भाजपा के नितिन गडकरी और कांग्रेस के वरिष्ठ मंत्री +वकील कपिल सिब्बल ने केजरीवाल को कड़ी चुनौती दे डाली है|
भाजपा के पूर्व अध्यक्ष गडकरी ने तो अपने वकील के माध्यम से कानूनी नोटिस भी भिजवा दिया है| आज [शनिवार] को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘आप’ प्रवक्ता योगेंद्र यादव ने बताया कि इस हित लिस्ट में श्रीमती सोनिया गांधी का नाम वंशवाद के लिए और नरेंदर मोदी का नाम नफरत फैलाने के लिए शामिल किया गया है। शुक्रवार को केजरीवाल ने कुछ नेताओं की लिस्ट जारी की थी, जिसमें उन्होंने इन नेताओं को भ्रष्ट बताया था। इनमे से मुख्य रूप से सुरेश कलमाड़ी+पी चिदंबरम+अनंत कुमार+ सुशील कुमार शिंदे+फारूख अब्दुल्लाह+दिग्विजय सिंह+सलमान खुर्शीद येद्दियुरप्पा+अनुराग ठाकुर+शरद पवार+राहुल गांधी+आदि के भी नाम शामिल हैं |”आप” पार्टी ने डेढ़ सौ से अधिक सांसदों को भ्रष्ट घोषित किया हुआ है
नितिन गडकरी ने अपने एडवोकेट बालेन्दु शेखर(Balendu Shekhar) के माध्यम से केजरीवाल को मानहानि का नोटिस भेजा है।वहीं दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने भी केजरीवाल के आरोप को गलत बताते हुए चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल दो दिन में या तो आरोप सिद्ध करें या इस्तीफा दें।यदि उनपर लगे आरोप सही साबित हो जाते हैं, तो वे[कपिल] राजनीति से संन्यास ले लेंगे।
दिल्ली विधान सभा के चुनावों में भाजपा ने अपने प्रभारी नितिन गडकरी को एक और सहयोगी दिया
दिल्ली विधान सभा के चुनावों में भाजपा ने अपने प्रभारी नितिन गडकरी को एक और सहयोगी प्रदान किया है
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज नाथ सिंह ने आर के सिन्हा को नितिन गडकरी का सहायक नियुक्त किया है||गौरतलब है कि भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी को दिल्ली विधान सभा के चुनावों का प्रभारी बनाया गया है|क्रिकेटर नव जोत सिंह सिद्धू उनके सहयोगी हैं इसके अलावा अब श्री सिन्हा भी श्री गडकरी को सहयोग प्रदान करेंगे|
Recent Comments