Ad

Tag: ChAjitSingh

रालोद ने अब नरेंद्र मोदी से नजदीकियां बढाई : मोदी को बधाई दी और यमुना प्राधिकरण के गठन की मांग की

कांग्रेस के साथ मिल कर लोक सभा का चुनाव लड़े रालोद ने अब नरेंद्र मोदी से नजदीकियां बढ़ानी शुरू की |
जयन्त चौधरी ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिए बधाई देते हुए यमुना प्राधिकरण के पारदर्शी गठन की मांग की और साध्वी उमा भारती को जल संसाधन मंत्रालय के साथ-साथ गंगा की सफाई के लिए विशेष तौर पर गठित मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपने पर ख़ुशी जताई है।
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद और चौ अजित सिंह के पुत्र . जयन्त चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।गौरतलब है कि रालोद अध्यक्ष चौ अजित सिंह ने अपने पारम्परिक प्रभावी छेत्र में महाभारत सर्किट योजना के अंतर्गत यमुना घाट का निर्माण कराया था | इसके अलावा उनके पुत्र जयन्त चौधरी भी 15वीं लोकसभा में यमुना नदी की सफाई का मुद्दा संसद में उठा चुके हैं
जयंत चौधरी ने प्रधानमंत्री से यमुना प्राधिकरण के गठन एवं कुशल व पारदर्शी संचालन के लिए सरकार द्वारा संसद में बिल पेश करने की मांग की है।
रालोद महासचिव ने श्री नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिए बधाई भी दी है। उन्होंने सुश्री उमा भारती को जल संसाधन मंत्रालय के साथ-साथ गंगा की सफाई के लिए विशेष तौर पर गठित मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपने पर ख़ुशी जताई है।
रालोद के युवा नेता जयन्त चौधरी ने पत्र में लिखा है कि यमुना नदी कई प्रदेशों से होकर गुजरती है। नगर पालिकाओं और प्रदेश सरकार की एजेंसियों की उदासीनता के कारण यह नदी दूषित हो रही है। अतः यमुना की सफाई के लिए बनी योजनाओं के क्रियान्वयन पर नजर रखने के लिए प्राधिकरण बनाने की आवश्कता है जो राष्ट्रीय स्तर पर पूरी नदी की समीक्षा कर सके।
गौरतलब है कि चौ अजित सिंह ने अपने पारम्परिक प्रभावी छेत्र में महाभारत सर्किट योजना के अंतर्गत यमुना घाट का निर्माण कराया था | इसके अलावा उनके पुत्र जयन्त चौधरी ने 15वीं लोकसभा में यमुना नदी की सफाई का मुद्दा संसद में उठाया था। वह यमुना सफाई अभियान के मुद्दे पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के सम्पर्क में रहे और यमुना नदी को स्वच्छ करने हेतु बनी योजनाओं की देखरेख के लिए यमुना नदी बेसिन प्राधिकरण की स्थापना का मुद्दा 22 नवम्बर 2010 को नियम 377 के तहत सदन में उठा चुके हैं तथा इस विषय पर प्राइवेट मेम्बर बिल लाने का भी प्रयास कर चुके हैं
जयंत चौधरी ने यमुना में प्रदुषण पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यमुना में प्रदूषण इस हद तक है कि कई शहरों में यह नदी अब नाले में तब्दील हो गई है। यमुना को प्रदूषण से मुक्त कराना धार्मिक+स्वास्थ्य + आर्थिक दृष्टि से बेहद जरूरी है। इस नदी से करोड़ो लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। समय-समय पर साधु-संत समाज, बुद्धिजीवी वर्ग और सामाजिक संस्थाएं “यमुना बचाओ आन्दोलन” के तहत संगम से दिल्ली तक पदयात्रा करते रहे हैं। यमुना एक्शन प्लान पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए। यमुना की सफाई के लिए जो योजनाएं बनीं, वे न तो व्यावहारिक साबित हुईं और न ही सार्थक। आज की स्थिति यह है कि बहुत बड़ी मात्रा में औद्योगिक और घरेलू कचरा बिना किसी ट्रीटमेंट के इस नदी में बहाया जा रहा है।

चौधरी अजित सिंह की छपरौली में यमुना हाई लेवल पुल के निर्माण की मंजूरी का रालोद ने स्वागत किया

चौधरी अजित सिंह की छपरौली को हरियाणा से जोड़ने के लिए हाई लेवल पुल के निर्माण की मंजूरी का जयंत चौधरी ने स्वागत किया है | यह पुल यमुना नदी पर बनेगा|यह परियोजना हरियाणा और उत्तर प्रदेश को जोड़ेगी। इससे दोनों प्रदेशों के ग्रामीणों एवं किसानों को लाभ मिलेगा।
बागपत संसदीय क्षेत्र के छपरौली में यमुना पर पुल के निर्माण के लिए अखिलेश यादव और भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा करार [ MOU ] पर आज हस्ताक्षर हुए| इस पर राष्ट्रीय लोकदल[रालोद] महासचिव पूर्व सांसद जयन्त चौधरी ने खुशी जताई है। जयंत चौधरी ने आशा व्यक्त की है कि यूं पी और हरियाणा राज्यों की सरकारों की मंजूरी के बाद यमुना पर पुल का निर्माण जल्द ही शुरू हो जाएगा।
जयंत चौधरी ने बताया कि यह पुल रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के लिए ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसके लिए उन्होंने पिछली सरकार में केन्द्रीय मंत्री रहते हुए दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा था।
इस अवसर पर लोकसभा सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने रालोद अध्यक्ष और पूर्व सांसद चौधरी अजित सिंह को बधाई दी है। उन्होंने कहा है यह परियोजना काफी लम्बे समय से प्रस्तावित थी।
गौरतलब है कि आज उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने, पुल के निर्माण को, पड़ौसी राज्य के मुख्य मंत्री बी इस हुड्डा के साथ एक एम ओ यूं साइन किया | यह हाई लेवल पुल यमुना नदी पर बनेगा और इससे लगभग १० लाख लोगों को लाभ मिलने का दावा किया गया है|

सपा की नीतियों से परेशान गाजियाबाद के सपा नेता रालोद में शामिल हुए

सपा की नीतियों से परेशान होकर गाजियाबाद के सपा पदाधिकारी अपने कार्यकर्ताओं समेत रालोद में शामिल हुए
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के आवास पर गाजियाबाद जनपद के समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी अपने अनेकों समर्थकों के साथ रालोद में शामिल हो गए। इस अवसर पर रालोद अध्यक्ष ने सभी आगंतुकों को रालोद की सदस्यता ग्रहण करवाई।रालोद में शामिल होने पर श्री मुकेश त्यागी ने कहा है कि वह सपा की नीतियों से परेशान थे। सपा नेताओं की कार्यशैली ठीक नहीं है। सपा सरकार की वजह से पश्चिमी यूपी विकास में पिछड़ चुका है। यह किसान-मजदूर विरोधी पार्टी है। सपा ने प्रदेश को जाति-धर्म के नाम पर बांट दिया है। इस अवसर पर त्रिलोक त्यागी ने सभी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
रालोद में शामिल होने वाले सपा नेताओं में गाजियाबाद के सपा के वरिष्ठ नेता [१] मुकेश त्यागी, [२] संजय त्यागी, [३] वीरेन्द्र कश्यप, [४]सतीश त्यागी, [५] राधेलाल त्यागी[६] श्री गौरव त्यागी, [७] अभिषेक त्यागी,[८]गौरव चौहान,[९]वीरेन्द्र सिरोही [१०] अजित सिंह आदि पदाधिकारी शामिल थे।
रालोद मेरठ के सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह नीलकंठ ने इस दल बदल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

नरेंद्र मोदी ने आज सिविल एविएशन मिनिस्ट्री के खिलाफ भी मोर्चा खोला:चॉपर उड़ान में विलम्भ की जांच मांगी

नरेंद्र मोदी ने आज चौ. अजित सिंह के मंत्रालय सिविल एविएशन मिनिस्ट्री के खिलाफ भी मोर्चा खोला |मोदी ने अपने हेलीकाप्टर को साजिशन रोक कर रखने का आरोप लगाते हुए कहा है कि दिल्ली और फिर बरेली में उनके हेलिकॉप्टर को अकारण कई घंटों तक रोक कर रखा गया| भाजपा कार्यालय से आर रामकृष्ण (R. Ramakrishna) द्वारा चीफ इलेक्शन कमिश्नर को लिखे एक पत्र में इसकी जाँच की मांग की गई है |
भाजपा की ओर से इस लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने उनके आज के चुनावी दौरे में विलंब किए जाने की जांच कराने की निर्वाचन आयोग से मांग की है |मोदी ने कहा है कि इसके पीछे किसका हाथ है, वह इसकी भी जांच कराए।
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने आज दावा किया कि दिल्ली हवाई अड्डे पर विमानन अधिकारियों ने उनके हेलीकाप्टर को उड़ान भरने की समय पर अनुमति नहीं दी जिसके कारण उन्हें यहां रैली में पहुंचने में विलंब हो गया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली में ढाई घंटे तक मोदी के हेलीकाप्टर को टेक आफ करने से रोका गया |पहले विजिबिलिटी कम होने का हवाला दिया गया उसके पश्चात ट्रैक व्यस्ता का बहाना बनाया गया उसके पश्चात बरेली में भी टेक आफ करने के समय विलम्भ किया गया |नरेंद्र मोदी को आज दिल्ली से बरेली होते हुए पंत नगर +रीवा मध्यप्रदेश जाना था बरेली की सभा में विलम्भ से पहुँचने पर मोदी ने कहा कि उनके हेलीकाप्टर को दिल्ली में साजिशन टेक आफ करने से रोका गया|गौरतलब है कि पिछले दिनों चौ. अजित सिंह ने अपने चुनावी छेत्र में आयोजित रैली में मोदी को चुनौती देते हुए कहा था कि बागपत के लोग मोदी के ५६ इंच के सीने की हवा निकाल देंगे चौ. अजित सिंह सेंट्रल सिविल एविएशन मिनिस्टर हैं और एयर पोर्ट्स इनकी के अंडर में आते हैं |इस बाबत सिविल एविएशन मिनिस्टर से बात करने की कोशिश की गई तो संपर्क नहीं हो पाया | नरेंद्र मोदी अब तक कांग्रेस के शहजादे+और आम आदमी पार्टी के अरविन्द केजरीवाल पर ही सियासी हमला करते रहे हैं |