Ad

Tag: भाजपा

झारखंड में वैकल्पिक सरकार बनाने के लिए लालू प्रसाद यादव समय चाहते हैं और राज्यपाल ने कर दी है राष्ट्रपति शासन की सिफारिश

झारखंड में भाजपा की अर्जुन मुंडा सरकार से झामुमो के 18 विधायकों के समर्थन वापसी के बाद जारी सियासी संकट के बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने आज कहा कि राजनीतिक दलों को सरकार बनाने की संभावना तलाश करने के लिए विधानसभा को निलंबित रखा जाना चाहिए। झारखंड के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के इस्तीफे और विधानसभा भंग करने की मांग के बाद समझा जा रहा है कि राज्यपाल सैयद अहमद ने प्रदेश में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश की है।

B J P Arjun Munda V/S J M M Sibu Soren

केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने संवाददाताओं को बताया किउन्हें राज्यपाल की आरंभिक रपट मिल गयी है। इस पर विचार जारी है|

भारतीय रेल के किरायों में बजट से पहले ही १५ पैसे प्रति किलोमीटर तक की बढोत्तरी Train fare hike wef21january

Train fare hike wef 21 january

भारतीय रेल के किरायों में आखिरकार 10 सालों के बाद इजाफा कर ही दिया गया। रेल मंत्री पवन बंसल ने 21 जनवरी से रेल के बढ़े हुए किरायों का ऐलान करते हुए अपनी मजबूरियां भी गिनवा दीं। बीते 20 सालों से रेल का किराया नहीं बढ़ा है. घाटा झेलने के बावजूद रेल यात्रा का किराया जस का तस रखा गया. अब इसे बढ़ाए जाने की जरूरत थी, क्योंकि खर्चा काफी बढ़ गया है.रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने कहा कि रेल किराए में बढ़ोतरी से रेलवे को करीब 66 हजार करोड़ का फायदा होगा। रेलवे के रखरखाव में इसे प्रयोग किया जाएगा| उन्होंने कहा कि ये रेल यात्रियों की संख्या को देखते हुए किया गया है। बंसल ने कहा कि साल 2004-05 में पैसेंजर सैग्मेंट में रेलवे का नुकसान साल 2010-11 में बढ़कर 19964 करोड़ हो गया, जो साल 2012-13 में 25 हजार करोड़ तक हो सकता है।
श्री बंसल ने कहा कि रेलवे अपना राजस्व बढ़ाने की पूरी कोशिश कर रहा है। जिससे पैसेंजर सेफ्टी और यात्रियों की सुविधा के लिए कारगर काम किए जा सकें। कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग के हिसाब से वेतन दिया जा सके। रेल मंत्री ने कहा कि इस साल इकोनॉमी में स्लोडाउन की वजह से रेलवे माल भाड़ा और यात्री भाड़े भी अपना लक्ष्य हासिल नहीं कर पाया है।रेल किराये में 2 से १५ पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है|श्रेणी वार बडोत्तरीइस प्रकार होगी|
[1]2 पैसे प्रति किलोमीटर द्वितीय श्रेणी
[2]सेकेंड क्‍लास 2 पैसे प्रति किलोमीटर
[3]स्‍लीपर क्‍लास 6 पैसे प्रति किलोमीटर
[4]एसी प्रथम श्रेणी में 30 पैसे प्रतिकिलोमीटर
[5]एसी चेयर कार 10 पैसे प्रति किलोमीटर
[6]एसी थ्री टियर 10 पैसे प्रति किलोमीटर
[7]एसी टू टियर 15 पैसे प्रति किलोमीटर
भाजपा और वाम पंथी दलों ने बजट पूर्व इस बढोत्तरी का जम विरोध किया है और लेफ्टिस्ट दलों ने आगामी माह में आन्दोलन भी करने की चेतावनी दे डाली है| नागरिक उड्डयन मंत्रालय लगातार हवाई जहाज़ों के किराए को रेल किराए के समान कम करने के दावे करता आ रहा है लेकिन उसमे तो कोई प्रग्रती दिखाई नहीं दे रही हाँ रेल मंत्री पवन बंसल ने रेल किराए में बढोत्तरी करके यह सन्देश दे दिया है कि अब रेल के किराए हवाई जहाज़ के बराबर तो किये ही जा सकते हैं|

भाजपा सांसद स्मृति ईरानी ने कांग्रेस सांसद संजय निरुपम के विरुद्ध मान हानि का केस दर्ज़ कराया:कोर्ट ने संज्ञान में लिया

दिल्ली|छोटे परदे की बड़ी स्टार और अब भाजपा की सांसद स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के बडबोले सांसद संजय निरूपम के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया है| अब सुनवाई ७ फरवरी को होगी| उन्होंने निरूपम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। इसपर संज्ञान लेते हुए अदालत ने स्मृति के बयान दर्ज कर लिए।पटियाला हाउस स्थित मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट जय थरेजा ने साक्ष्यों के आधार पर धारा 499 के तहत मानहानि व 503 के तहत आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का ठोस आधार पाया | अदालत ने कहा कि गवाहों के बयान दर्ज होने के बाद ही संजय निरूपम को समन जारी करने के मुद्दे पर विचार किया जाएगा। ।भाजपा सांसद स्मृति अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश हुईं और कांग्रेस सांसद के खिलाफ लगाए आरोपों पर करीब 45 मिनट तक अपने बयान दर्ज कराये | इस दौरान अदालत ने सभी लोगों को अदालत से बाहर जाने का आदेश जारी कर दिया।
गुजरात चुनावों के परिणामों पर २० दिसंबर को चल रही ऐ बी न्यूज चेनल पर हो रही एक बहस के दौरान उत्तेजित काँग्रेस सांसद संजय निरुपम ने चरित्र हनन करते हुए स्मृति को संबोधित करते हुए कहा “कल तक आप पैसे के लिए ठुमके लगा रही थीं और आज आप राजनीति सिखा रही हैं.
चैनल ने कार्यक्रम को बीच में ही रोक दिया था।

भाजपा सांसद स्मृति ईरानी V/S कांग्रेस सांसद संजय निरुपम

संजय निरुपम की सफाई

संजय निरुपम का कहना था कि स्मृति ईरानी पूरे मामले को संदर्भ से हटकर ले रही हैं। लोगों को पूरी चर्चा में देखकर संदर्भ को समझना चाहिए।

चेनल की प्रतिक्रिया

चेनल कार्यक्रम को कुछ देर के लिए रोका गया|
जिस समाचार चैनल पर संजय निरूपम ने यह बात कही थी उसने भी पुनः माफी मांगते हुए यह कहा है कि निरुपम की भाषा से वे कतई सहमत नहीं हैं.यूँ तो चैनल पर लाइव शो का संचालन कर रहे एंकर ने संजय निरूपम को व्यक्तिगत टिप्पणियाँ करने से परहेज़ करने को कहा लेकिन भाजपा की राज्य सभा सदस्य स्मृति ईरानी के साथ नोक झोंक में लगे निरुपम ने एंकर को नज़र अंदाज़ कर दिया.

भाजपा की प्रतिक्रिया

भाजपा की तरफ से कहा गया की निरुपम की टिपण्णी इतनी दुर्भाग्य पूर्ण थी की उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता और इसलिए आगे से पार्टी का कोइ भी प्रवक्ता ऐसे किसी कार्यक्रम में भाग नहीं लेगा जहाँ निरुपम मौजूद हो| ईरानी ने निरुपम को एक लीगल नोटिस भी भेजा था। मुंबई में युवा और महिला मोर्चा ने रैली निकालकर कांग्रेस सांसद से इस्तीफे की मांग की थी।भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा था कि इस मामले में अगर सोनिया गांधी कोई कदम नहीं उठातीं तो पार्टी उनके खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

भाजपा ने कैंट प्रोपर्टी म्यूटेशन का मुद्दा हथियाया :प्रदर्शन किया और परिषद् को ज्ञापन सौंपा

भाजपा ने प्रदर्शन किया और परिषद् को ज्ञापन सौंपा

मेरठ छावनी छेत्र में अपनी संपत्ति के म्यूटेशन के अधिकारों के लिए भाजपा ने आज छावनी परिषद् कार्यालय पर प्रदर्शन किया |पार्टी के छावनी मंडल ने आज सुरेश जैन [ऋतुराज ] की अध्यक्षता में एक मांग पत्र भी परिषद् को सौंपा |मंडल अध्यक्ष गोविन्द सिंह सोनकर ,अमन गुप्ता,उपेन्द्र सिंह,डाक्टर सतीश शर्मा,अनुराग कन्नोजिया,अजय गुप्ता,श्याम सुन्दर अग्रवाल,सौरभ,विजय,रामानंद,मोहन लाल,आशीष,गुलशन,मोहित,संदीप,रामजीलाल,सीमा,बबिता,बीना,संगीता, रमनदीप सिंह, स्वीटी,मन्नू लाल ,पवन,आदि प्रदर्शन में शामिल थे|
गौरतलब है कि बोर्ड के पार्षदों को लगातार दो बैठकों का बहिष्कार करने के बाद अपनी सदस्यता बचाने के लिए तीसरी बैठक के बहिष्कार से बचाना जरुरी हो गया सम्भवत इसीलिए बीती बैठक में सदस्यों ने इस प्रस्ताव का बहिष्कार करने का जोखिम नहीं उठाया और अध्यक्ष मेजर जनरल [जी ओ सी ] ने एक प्रस्ताव पारित करवा लिया जिसके अनुसार एक भी सदस्य द्वारा एतराज किये जाने पर म्यूटेशन का केस कमांड में भेजा जाएगा|इस पर बोर्ड का कोई सदस्य विरोध नहीं कर सका | बताया जा रहा है कि इस म्यूटेशन के कारण छावनी में अपनी संपत्ति को बेचना असंभव हो गया है|परिवार बढने पर एक कमरा भी बनाना गैर कानूनी कर दिया गया है | पार्षदों के असफल रहने पर अब भाजपा ने इसे तुगलकी फरमान बताते हुए मुद्दा बना लिया है|परिषद् के साथ साथ अब पार्षदों की भी आलोचना हो रही है

चौधरी चरण सिंह को ११० वी जयंती पर रालोद और भाजपा ने अर्पित किये श्रधासुमन

चौधरी चरण सिंह को ११० वी जयंती पर रालोद और भाजपा ने अर्पित किये श्रधासुमन

मेरठ से उभरे [ पूर्व ]प्रधानमंत्री [स्वर्गीय] चौधरी चरण सिंह की ११०वी जयंती पर आज अनेकों कार्यक्रम हुए |चौधरी साहब की अपनी राजनितिक पार्टी जो अब रालोद के नाम से पंजीकृत है और भाजपा ने मेरठ की कमिशनरी चौक पर अपने प्रिय नेता को श्रधान्जली अर्पित की|
रालोद ने कमिशनरी चौक पर चौधरी साहब की मूर्ति के समक्ष हवन किया| इसमें पूर्व प्रधान मंत्री के पुत्र चौधरी अजित सिंह [नागरिक उड्डयन मंत्री] की रालोद से जुड़े चौधरी यशवीर सिंह,डाक्टर राजकुमार सांगवान,मुकेश जैन [पेट्रोल पम्प वाले]हाजी याकूब कुरैशी,हाजी इमरान,रणवीर राणा,राहुल,धीरज,नरेश आदि शामिल हुए|
उधर इस चौराहे पर स्थापित चौधरी चरण सिंह की आदम कद मूर्ति पर भाजपा के नेताओं ने माल्यापर्ण करके अपने श्रधा सुमन अर्पित किये | भाजपा सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, छावनी विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल,आदि उपस्थित थे|

राज्यसभा में सभापति के प्रति आज विश्वास और सम्मान व्यक्त किया गया

Indian Parliament

उप राष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी के प्रति आज सदन में विश्वासव्यक्त किया गया और सदन में सभापति के प्रति सम्मान बनाए जाने पर जोर दिया गया| नेता सदन प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह ने कहा कि सभापति के लिए पूरा सम्मान होना चाहिए। सभापति के सम्मान में ही सदन का सम्मान है। सदन के सदस्यों को चाहिए कि वो राज्यसभा में सदन की मर्यादा बनाए रखें। सभापति की इज्जत होनी चाहिए।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सभापति के लिए उनकी सरकार में बहुत आदर है। मैं सदन के तमाम सदस्यों से इसमें मदद की आशा करता हूं। हमलोगों को ऐसा रास्ता निकालना चाहिए जिससे बिना रुकावट के सदन की कार्यवाही निर्वाध चले।
वहीं नेता विपक्ष [ भाजपा के ]अरुण जेटली ने कहा कि हम सभापति को वादा करते हैं कि पूरा सदन अब से एक सुर में बोलेगा। जिससे इस सदन की मर्यादा बरकरार रहे। इसके बाद हामिद अंसारी ने सभी सांसदों को धन्यवाद दिया और कार्यवाही में सहयोग का आश्वासन दिया|
गौरतलब है कि बीते दिन बुधवार को मायावती ने सीधे सभापति के आसन के समक्ष जाकर अपना विरोध जताया।राज्यसभा की कार्यवाही बाधित होने पर राज्यसभा सभापति पर सवाल उठाए |मायावती ने कहा था कि दोपहर 12 बजे के बाद सदन की कार्यवाही नहीं चलती है। सभापति दोपहर 12 बजे के बाद सदन से चले जाते हैं। सदन को चलाने की जिम्मेदारी सभापति की है। गौरतलब है कि राज्यसभा में प्रमोशन में रिजर्वेशन बिल पास होना है।
लेकिन आज बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी सभापति के प्रति विश्वास व्यक्त किया और उम्मीद जाती कि सभापति द्वारा प्रोमोशन में रिजर्वेशन का बिल पास करवाने को प्रयास करेंगे

गुजरात चुनावों की दिशा में चलाये गए सस्ते रसोई गैस सिलेंडरों में बढोत्तरी के राम बाण को चुनाव आयोग ने काटा

सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या छह से नौ करने की घोषणा होते ही चुनाव आयोग ने इस पर तत्काल रोक लगाए जाने के आदेश दे दिए हैं| सरकार के इस कन्सेशन को गुजरात चुनावों के मध्यनज़र की गई लुभावनी घोषणा के रूप में देखा जा रहा है| जब से सस्ते रसोई गैस सिलेंडरों की संख्या में कटौती का आत्मघाती निर्णय लिया गया है तभी से सरकार की सर्वत्र आलोचना हो रही है| इस कैपिंग से गैस की काला बजारी बाद गई जिसके फलस्वरूप सभी तरफ से सरकार को निशाना बनाया जा रहा है| बंगाल में हुए उप चुनावों में भी इसका नकारात्मक असर सामने आ चुका है| कांग्रेस के अपने भरोसे के नेता भी इसमें रोल बैक की सलाह दे चुके हैं|

सस्ते रसोई गैस सिलेंडरों में बढोत्तरी के राम बाण


अब जाकर केंद्र सरकार ने सस्ते गैस सिलेंडरों का कोटा बढ़ाने की तैयारी कर ली है.| इसकी जानकारी खुद पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली ने दी.
वीरप्पा मोइली ने कहा कि जल्द ही साल में छह की जगह नौ सिलेंडर देने का फैसला लिया जाएगा| प्रस्ताव कैबिनेट में भेजा जाएगा और कैबिनेट जल्द ही इसपर निर्णय लेगी। कैबिनेट से हरी झंडी मिलने के बाद उपभोक्ता को छह की जगह सब्सिडी वाले नौ सिलेंडर मिलेंगे|.
इस संबंध में उनकी[मोइली] वित्त मंत्री से दो बार सकारात्मक बातचीत हो चुकी है और प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसकी एवज में सरकार तेल कंपनियों को 28 हजार 500 करोड़ रुपये की सब्सिडी देगी।
गौरतलब है कि सरकार के इस फैसले को गुजरात चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है|भाजपा बेशक रसोई गैस कैपिंग को बडवाना चाहती है मगर इस समय चुनावों के मध्य नज़र भाजपा ने भी इस घोषणा की आलोचना की है|
ग़ौरतलब है कि सरकार अभी 6 सस्ते सिलेंडर दे रही है, लेकिन कांग्रेस शासित राज्यों ने पहले ही से 9 सिलेंडर देने का एलान कर दिया गया है|और सरकार की तरफ से बार बार इस फिसलने से लौटने से इनकार किया जाता रहा है|
मोइली ने गुजरात चुनाव के दौरान सस्ते सिलेंडर का कोटा बढ़ाने का एलान किया, दो दिन बाद ही गुजरात में पहले चरण की वोटिंग होनी है, इस पर पेट्रोलियम मंत्री मोइली और कांग्रेस का तर्क है कि उनके इस एलान से चुनाव आचार संहिता पर उल्लंघन नहीं होता है|जबकि चुनाव आयोग ने इसे गंभीरता से लेते हुए आपत्ति की है और इसे तत्काल वापिस लेने के आदेश दिए हैं|इससे पूर्व कैश ट्रांसफर की घोषणा पर भी चुनाव आयोग द्वारा रोक लगाई जा चुकी है|

राज्य सभा में हंगामे से दुखी उपराष्ट्रपति ने क्वेश्चन आवर की व्यवस्था की समाप्ति पर सुझाव दिया: संसद स्थगित

संसद के दोनों सदन आज भी हंगामे के कारण स्थगित किये गए |लोक सभा एक घंटे और राज्यसभा की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित की गई|लोक सभा में आज सुबह वालमार्ट द्वारा लाबिंग के लिए खर्च किये गए १२५ करोड़ की आड़ में भारत में घूस दिए जाने का आरोप लगा कर जांच की मांग की गई और विपक्ष ने सदन के वेळ में आ कर शोर शराबे से सदन को सर पर उठा लिया |लोक सभा स्पीकर मीरा कुमार ने बार बार इस प्रश्न के लिए क्वेश्चन आवर्स में समय देने का आश्वासन दिया मगर इस मुद्दे के हाथ लगने और वाम पंथियों के सहयोग से उत्साहित भाजपा ने वेळ से हटने से इंकार कर दिया तब बिना किसी बिजनेस के ही सदन को दोपहर बारह बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया|उधर राज्य सभा में भी बीते दिन की भांति ही क्वेश्चन आवर में हे शोरहुआ और दुखी मन से चेयर पर्सन हामिद अंसारी ने दुखी मन से कार्यवाही को सुचारू रूप से चलने में असमर्थता जाहिर की और कार्यवाही को आधे घंटे के लिए स्थगित किया और कहा के प्रति दिन क्वेश्चन आवर की बर्बादी के चलते यह मामला संसद की रूल कमेटी को देने के अलावा उनके पास कोई और दूसरा विकल्प नहीं बचा है |इसके लिए दो सुझाव भी उन्होंने सुझाए |

एक सुझाव था के क्वेश्चन आवर की व्यवस्था को ही समाप्त कर दिया जाए |

Indian Parliament

ऍफ़ डी आई पर देश के १२३ बड़ों ने भी आज राज्यसभा में मोहर लगा दी

ऍफ़ डी आई पर देश के बड़ों ने भी आज शुक्रवार को राज्यसभा में मोहर लगा दी लोक सभा पहले ही इसे पास कर चुकी है| आज २३२ सदस्यों वाली राज्यसभा में हुई वोटिंग में सरकार के पक्ष में १२३ वोट पड़े जबकि विपक्ष केवल १०९ वोट ही हासिल कर सका|सपा के मुलायम सिंह यादव ने पूर्व घोषणा के अनुसार मतदान का बहिष्कार किया आज उन्होंने इस बहिष्कार के लिए किसान हित का कारण बताया |जबकि सपा की धुर्र विरोधी बसपा की मायावती ने सरकार के पक्ष में वोट डाली|आज के इस कदम के लिए उन्होंने भाजपा बनाम सी बी आई को मुद्दा बनाया| |गौरतलब है की सरकार को जीत के लिए ११७ वोट चहिए थीं लेकिन बसपा के नकारात्मक रुख होने की संभावना पर सरकार को १०९ वोट जरूरी होते लेकिन उस सूरत में सरकार के पास इस आवश्यक संख्या से एक वोट कम होता| जाहिर है के भाजपा के कमल के सामने सरकार का कमल खिलाने के लिए संसदीय कार्यमंत्री कमल नाथ ने सराहनीय फ्लोर को मैनेज कियाऔर समय समय पर अपने सहयोगी मायावती+राम विलास पासवान आदि का समर्थन भी करते रहे|

सोणी मनमोहनी सरकार ठाठ से कभी साईकिल और कभी हाथी की सवारी का आनंद लेती जा रही है


झल्ले दी झल्लियाँ गल्लां

भाजपाई चीयर लीडर

ओये झल्लेया ये क्या लोक तंत्र का संसद में खुले आम मखौल उड़ाया जा रहा है ? एक तरफ तो ऍफ़ डी आई के विरोध में बंद कराते हैं|संसद में गला फाड़ते हैं और वोट देने के नाम पर ऍफ़ डी आई को जितवा देते हैं| पहले लोक सभा में बहस करने के बावजूद वोटिंग के टाईम पर बेहद बचकाना बहाना बना कर बाहर निकल गए फिर राज्यसभा में तो हद ही हो गई | इन्होने उच्च सदन में सी बी आई बनाम भाजपा बनाने का प्रयास कर दिया| यहाँ तक की उच्च सदन की मर्याद को तार तार करते हुए सदन की कार्यवाही को बेशक दस दस मिनट्स के लिए ही सही मगर दो बार स्थगित करवा दिया| एन सी पी ने भी ऍफ़ डी आई का विरोध का संकेत देकर महाराष्ट्र में दोबारा अपना उप मुख्यमंत्री बनवा लिया| इन सभी ने साबित कर दिया है दिया है की सारी बातें मत्थे मगर पतनाला वहीं गिरेगा|खैर ये डाल डाल तो हम भी पात पात|हमने भी इन्हें यूं पी में बेनकाब करके इन्हें कांग्रेस की गोद में बैठा साबित कर ही दिया |अबदेखेंगे की ये चुनावों में कांग्रेस की मुखालफत कैसे करते हैं|

सोणी मनमोहनी सरकार कभी साईकिल और कभी हाथी की सवारी का आनंद लेती जा रही है

झल्ला

ओ भोले सेठ जी बड़ी पुराणी कहावत है की रब्ब नेड़े[नजदीक]या घुसन्न[घूँसा]|जिस बेचारे को हर समय घूंसा दिखाई देता हो तो उसको रब्ब की परवाह नहीं रहती|एक पार्टी के मुख्यमंत्री ने तो सरे आम यह स्वीकार भी कर लिया की उनकी पार्टी ने हमेशा यूं पी ऐ को बचाया है मगर वक्त पड़ने पर उन्हें कौन बचाएगा?इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट द्वारा भी सी बी आई को फटकार लगाई जा चुकी है| सेठ जी वास्तव इन दोनों संकट मौचक पार्टियों की गर्दन सरकार के हाथ में हैं| इसीलिए हसाड़ी सोणी मनमोहनी सरकार ठाठ से घड़ी घड़ी साईकिल और हाथी की सवारी का आनंद लेती जा रही है|