Ad

Tag: बी ज प

पाकिस्तानी संसद ने भारत के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किया : भारतीय संसद में उबाल आया

अन्तराष्ट्रीय छेत्र में भारत की लगातार गिर रही साख से भारतवासियों के दिलों में सुलग रही आग की लपटें विश्व के सबसे बड़े लोक तंत्र के मंदिर

संसद

में भी दिखने लगी हैं|आज शुक्रवार १५ मार्च को संसद के दोनों सदनों में इस विषय को उठाया गया |
संसद पर हमला करने वाले अफजल गुरु की फांसी के विरोध में पाकिस्तानी सरकार ने अपने बचे हुए चंद दिनों को भारत के विरुद्ध इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है इसी कड़ी में कल पाकिस्तान की संसद में भारत के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करवा कर इन शेष दिनों को अगले चुनावों के लिए इन्वेस्ट करना शुरू कर दिया है|
इटली ने भारतीय मछुआरों के दो हत्यारों[नाविक] को शेल्टर दे कर भारतीय संप्रभुता को चुनौती दे दी है| श्रीलंका +नेपाल+चाईना आदि पहले से ही भारत के खिलाफ जहर उगल रहे हैं|

पाकिस्तानी संसद ने भारत के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किया : भारतीय संसद में उबाल आया

पाकिस्तानी संसद ने भारत के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किया : भारतीय संसद में उबाल आया


भाजपा ने इसे लेकर सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। राज्यसभा में नेता विपक्ष अरुण जेटली ने सरकार से पाकिस्तान के इस प्रस्ताव के खिलाफ संसद में बहस की मांग की |श्री जेटली ने राज्यसभा में कहा कि आधिकारिक तौर पर ये पुष्ट हो गया है कि पाकिस्तान क्या चाहता है| अब समय आ गया है| भारत सरकार को कड़ा फैसला लेना चाहिए। पाकिस्तान से बातचीत का कोई फायदा नहीं है। इस तरह के प्रस्ताव पास करने से दोनों देशों के बीच शांति नहीं बहाल हो सकती है। इसलिए इस मुद्दे पर चर्चा के लिए किसी एक तारीख का चयन कर चर्चा करा लेनी चाहिए। वहीं नेता विपक्ष के चर्चा की मांग पर कांग्रेस के राजीव शुक्ला ने कहा कि सरकार विदेश मुद्दे को लेकर बहस को तैयार है।उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा तय तारीख पर सरकार बहस के लिए तैयार है। उधर समाजवादी पार्टी के नेता कमाल फारूकी का कहना है कि पाकिस्तान को भारत के अंदरूनी मसले पर दखल देने का कोई हक नहीं है।
वहीं लोकसभा की प्रारम्भिक कार्यवाही को हंगामे के बाद स्थगित करना पड़ा।
बीजेपी ने मांग की कि संसद में पाकिस्तान के प्रस्ताव का विरोध होना चाहिए और इस मुद्दे पर बहस कराई जानी चाहिए। यशवंत सिन्हा के अलावा प्रकाश जावडेकर ने भी दोनों सदनों में प्रश्नकाल स्थगित करने का नोटिस दिया।
गौरतलब है कि पाकिस्तान ने अपनी संसद में अफजल को फांसी दिये जाने की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पास किया है |पाकिस्तान की इस हरकत को बीजेपी ने भारत के आंतरिक मामले में हस्तक्षेप बताया है और और संसद से पाकिस्तान को जवाब देने की मांग की है|

छत्तीस छेदों वाली भाजपा भी जवाईं राजा के खिलाफ संसद स्थगित करवाने लग गई है


झल्ले दी झल्लियाँ गल्लां

एक बेचारा ख्वाह्म्खाह दुखियारा कांग्रेसी

ओये झल्लेया ये लोगों को क्या हो गया है?देखो तो आये दिन इन्हें केवल हसाडे जवाईं राजा ही दिखाई देने लगे है|आये दिन इन बेचारों पर कभी हरियाणा तो कभी राजस्थान में जमीन घोटालों के आरोप उछालते रहते हैं | कल तक तो ये लोग सडकों पर उतरते थे अब तो इन्होने संसद ही रोकनी शुरू कर दी है|छत्तीस छेदों वाली भाजपा भी जवाईं राजा के खिलाफ संसद स्थगित करवाने लग गई है| ओये लगता है की हसाडे मुल्क में अब इमानदारी से व्यापार करना भी गुनाह होगया है|

छत्तीस छेदों वाली भाजपा भी जवाईं राजा के खिलाफ संसद स्थगित करवाने लग गई है

छत्तीस छेदों वाली भाजपा भी जवाईं राजा के खिलाफ संसद स्थगित करवाने लग गई है

झल्ला

हाँ चतुर सुजाण जी वाकई वड्डे लोगाँ दियां वड्डी वड्डी गल्लां |अब आपके सबसे बड़े परिवार के दामाद के तो नाम में भी बडापन है |रोबर्ट वढेरा वढेरा का मतलब ही होता है बड़ा|ये तो आप जी को पता ही होगा कि बड़े मारें तो रोने भी नहीं देते | अशोक खेमका का उदहारण सामने है |इन बड़ों के गणित भी अलग ही होते हैं इनके तो देने वाले बीस पंजे भी सवा सौ होते हैं और लेने वाले बीस पंजे अस्सी ही निकलते हैं|

हवन के जरिये नरेन्द्र मोदी के लिए ,एन डी ऐ वाले समर्थन जुटाएंगे


झल्ले दी झल्लियाँ गल्लां

एक तिलमिलाया कांग्रेसी

ओये झल्लेया ये एन डी ऐ वालों ने क्या मजाक बना रखा है?एक तरफ तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए इनके घटक दल जे डी यूं वाले हसाड़े साथ पींगे बड़ा रहा हैं और दूसरी तरफ इनके सांसद कैप्टेन जय नारायण निषाद अपने दिल्ली की आलिशान कोठी में हसाड़े कट्टर दुश्मन नरेन्द्र मोदी को प्रधान मंत्री बनवाने के लिए हवन करवा रहे हैं ओये हवन करवाने के लिए और कोई नहीं अपनी सहयोगी भाजपा के पूर्व सांसद श्याम बिहारी को बुक किया गया है|ओये एक नहीं दो दिन तक हवन के जरिये ये लोग हसाडी लम्बी नाक के नीचे नरेन्द्र मोदी के लिए समर्थन जुटाएंगे| और इनकी नंगई तो देखो , ये भाजपाई नेता मुख्तार अब्बास नकवी और गिरिराज सिंह खुले आम यज्ञ-पूजा का समर्थन करने से गुरेज तक नहीं कर रहे|

 हवन के जरिये नरेन्द्र मोदी के लिए ,एन डी ऐ वाले समर्थन जुटाएंगे

हवन के जरिये नरेन्द्र मोदी के लिए ,एन डी ऐ वाले समर्थन जुटाएंगे

झल्ला

ओ भोले चतुर सुजाण जी बकौल जेडीयू के प्रवक्ता एस अली कैप्टेन निषाद की उम्र बहुत हो गई है। और आज बिहार का कोई भी राजनैतिक दल उनको तवज्जो नहीं देता है।अब जब उनकी अपनी पार्टी ने ही उन्हें खुडडे लाइन लगा कर पार्टी को ही दूसरी पटरी पर लाने की कोशिश शुरू कर दी है तो ये कैप्टेन महाशय अगर अपना प्लेन बदलना चाह रहे हैं तो इसमें क्या बुराई है?वैसे देखा गया है कि अन्य बातों के असामान्य हो जाने पर अपने खुद के बयानों तक से पलटने की परिपाटी है और यहाँ तो दिल्ली से अनुपस्थित निषाद ने अपनी कोठी के मैदान का एक हिस्सा ही दिया है| क्यों समझे या नहीं समझे ?

कृषि ऋण माफी योजना के अमल में गंभीर अनियमितताओ को उजागर करने वाली कैग की रिपोर्ट पर भाजपा ने जांच की मांग उठाई

नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की किसानों की कर्ज माफी के लिए केंद्र सरकार की योजना में अनियमितताओं की ओर इशारा करती रिपोर्ट को चौंकाने वाली करार देते हुए प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा ने मामले में तत्काल सीबीआई जांच कराने की मांग की है।भाजपा ने आरोप लगाया है कि पात्र किसानो के बजाय अज्ञात अपात्रों को इसका लाभ दिया गया |

 कृषि ऋण माफी योजना के अमल में गंभीर अनियमितताओ को उजागर करने वाली कैग की रिपोर्ट पर भाजपा ने जांच की मांग उठाई

कृषि ऋण माफी योजना के अमल में गंभीर अनियमितताओ को उजागर करने वाली कैग की रिपोर्ट पर भाजपा ने जांच की मांग उठाई


भाजपा के प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने आज प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि ऐसे वंचित पात्र किसानों का 31 मार्च 2013 तक का बकाया कर्ज भी तत्काल माफ किया जाना चाहिए उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा कि टेस्ट चेकिंग के अधर पर प्रस्तुत कैग की रिपोर्ट में अनियमितताएं सामने आई हैं और सरकार को इस मामले में सभी 3.5 करोड़ खातों की सीबीआई जांच करानी चाहिए।
वर्ष 2008 में शुरू की गई कृषि ऋण माफी तथा ऋण राहत योजना की लेखा परीक्षा संबंधी कैग की मंगलवार को संसद में पेश की गई रिपोर्ट में बताया गया है कि नौ राज्यों में लेखा परीक्षा जांच में 9334 खातों में से 1257 (13.46 प्रतिशत) खाते वे थे जो कि योजना के तहत लाभ के पात्र थे, लेकिन जिन्हें ऋण देने वाली संस्थाओं द्वारा पात्र किसानों की सूची तैयार करते समय शामिल नहीं किया गया। जावड़ेकर ने कहा कि कैग ने 3.5 करोड़ खातों में से केवल 90 हजार की पड़ताल की है और तब ये नतीजे निकले हैं। सभी खातों की जांच में और अधिक अनियमितताएं सामने आ सकती हैं।
उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगते हुए कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार का पर्याय बन गयी है। [१]राष्ट्रमंडल खेल घोटाला[२] 2जी घोटाला[३]कोयला घोटाला[४] हेलीकॉप्टर घोटाला और अब [५]किसानों को कर्ज माफी योजना में घोटाला सामने आया है जिसमें अनेक अपात्र लोगों ने फायदा उठाया जिससे सरकारी खजाने को नुकसान हुआ।
संप्रग सरकार के पहले कार्यकाल में लागू की गई कृषि ऋण माफी योजना के अमल पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए लेखा परीक्षक कैग ने कहा है कि कई मामलों में उन किसानों को फायदा पहुंचाया गया जो इसके हकदार नहीं थे तथा कई मामलों में लाभ के पात्र किसानों को वंचित रखा गया।कैग ने संबंधित अधिकारियों और बैंकों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की है। इस योजना पर कैग की रिपोर्ट आज संसद पटल पर रख दी गई है | इसमें कहा गया है कि उसने जितने खातों की जांच की उनमें 22 % से अधिक मामलों में चूक या गड़बड़ी हुई जिससे इस योजना के क्रियान्वयन पर गंभीर चिंता होती है।रिकॉर्डों से छेड़-छाड़ का हवाला देते हुए कैग ने सुझाव दिया है कि वित्तीय सेवा विभाग को ऐसे मामलों की समीक्षा करनी चाहिए और गलती करने वाले अधिकारियों और बैंकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
जावडेकर ने कैग की रिपोर्ट के हवाले से कहा कि कई मामलों में जिन किसानों ने गैर कृषि उद्देश्य से ऋण लिया था या जिनका ऋण इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने योग्य नहीं था उन्हें लाभ पहुंचाया गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में नरेन्द्र मोदी ने उकसा कर कांग्रेस को दीमक और सांप, बिछु की लड़ाई में फंसाया

भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में नरेन्द्र मोदी ने उकसा कर कांग्रेस को दीमक और सांप, बिछु की लड़ाई में फंसाया

भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में नरेन्द्र मोदी ने उकसा कर कांग्रेस को दीमक और सांप, बिछु की लड़ाई में फंसाया

भाजप के राष्ट्रीय अधिवेशन में गुजरात के मुख्य मंत्री नरेन्द्र मोदी नेअपने ४८ मिनट्स के भाषण में राष्ट्रीय स्तर के न्रेतत्व की बाजीगरी दिखाई और अपनी धुर्र विरोधी कांग्रेस को उकसाने में सफलता पा ली | अपने मोदी मार्का सम्मोहन बाणों से कांग्रेस को अपने इर्द गिर्द ले आये इससे बौखलाई कांगेस दीमक और सांप बिच्छु के वाद विवाद में फंस गई है | उन्होंने कहा कि कांग्रेस दीमक कि तरह है और इसे मिटाने के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं का पसीना कारगर होगा|
अपने ४८ मिनट्स के भाषण में मोदी ने कांग्रेस को ‘कमीशन पार्टी’ बताया उन्होंने पहले तो गांधी-नेहरू परिवार पर अपने तरकश से अग्निबाण चलाए और फिर कार्यकर्ताओं के मुख से ‘दामाद’ का जिक्र करवा कर अपनी ब्रांडिंग भी कर दी।इसके साथ ही भाजपा को मिशन की पार्टी बताया |
कांग्रेस में गैर परिवार वादी विचारधारा वाले नेताओं को उकसाने के लिए उन्होंने कांग्रेस से सिर्फ लालबहादुर शास्त्री को योग्य पी एम् बताया | मोदी ने जवाहरलाल नेहरू से लेकर राजीव गांधी तक के नेतृत्व पर सवाल उठा दिया। दूसरी तरफ अटल बिहारी वाजपेयी को देश के इतिहास का सबसे योग्य पीएम बताकर उन्होंने यह भी संदेश दिया कि उनकी पार्टी ही योग्य पीएम और सुशासन दे सकती है।
10 जनपथ को निशाने पर लेते हुए मोदी ने नाम लिए बगैर कहा कि। यह परिवार पर्दे के पीछे से शासन चलाना चाहता है।प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की ओर संकेत करते हुए मोदी ने कहा कि महत्वाकांक्षाओं के पोषण के लिए यहगाँधी परिवार महत्वपूर्ण पदों पर नाइट वॉचमैन बैठा देता है।मोदी ने कहा कि मनमोहन सिंह की जगह प्रणब मुखर्जी प्रधानमंत्री होते तो देश का इतना नुकसान नहीं होता। मोदी के निशाने पर सबसे ज्यादा नेहरू-गांधी परिवार ही रहा।
कांग्रेस शासन की खामियां गिनाने के बाद मोदी ने अपने विकास मॉडल का जिक्र भी किया उन्होंने बताया कि गुजरात की कमान थामते वक्त राज्य लगभग 6700 करोड़ के घाटे में था, लेकिन सुशासन के चलते अब 4500 करोड़ के फायदे में है।अंत में मोदी ने कहा

माना कि अंधेरा घना है,
पर दीया जलाना कहां मना है।

[1] भाजपा मिशन पार्टी है और कांग्रेस करप्शन पार्टी है। इसके शासनकाल में हर सौदे में कमीशन लिया गया।
[2]- एक परिवार प्रमुख पदों पर नाइट वाचमैन बैठा देता है। ताकि पर्दे के पीछे से सब नियंत्रित करता रहे।
[3] लोकसभा चुनाव को दूसरे स्वतंत्रता संग्राम के तौर पर लें। देश को कांग्रेस से मुक्त कराना है।
[4]- मनमोहन सिंह के बजाए प्रणब मुखर्जी बेहतर प्रधानमंत्री होते। तब देश को इतना नुकसान नहीं होता।
[5] कांग्रेस देश के लिए दीमक है। इससे मुक्ति की एक ही दवा है, भाजपा कार्यकर्ताओं का पसीना।
[6] देश चल पड़ा है। कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का फैसला कर लिया गया है। हमे यह चिंता करना है कि यह जगह योग्य लोग भरें।
[7] एक परिवार के लिए कांग्रेस ने देश के साथ स्वयम अपना भी नुकसान किया है
नरेन्द्र मोदी के तरकश से निकले सम्मोहन बाणों के सम्मोहन में कांग्रेस के नेताओं के बयाँ आने लग गुए है|[१]मणि शंकर अय्यर का कहना है कि अगर हम दीमक हैं तो मोदी स्वयम सांप और बिछुआ हैं|[२]संसदीय कार्यमंत्री राजीव शुक्ला ने पुछा कि अगर प्रणब मुख़र्जी इतने अच्छे थे तब भाजपा ने संगमा का साथ क्यूं दिया|[३]इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद ने तो स्वयम को मोदी का बाप ही कह दिया|

राज नाथ सिंह ने तारीफों के पुल बाँध +तालियाँ बजवा कर और माल्यापर्ण कर मोदी को बड़ी जिम्मेदारी का इशारा कर दिया

राज नाथ सिंह ने तारीफों के पुल बाँध +तालियाँ बजवा कर और माल्यापर्ण कर मोदी को बड़ी जिम्मेदारी का इशारा कर दिया

राज नाथ सिंह ने तारीफों के पुल बाँध +तालियाँ बजवा कर और माल्यापर्ण कर मोदी को बड़ी जिम्मेदारी का इशारा कर दिया

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने पार्टी के फायरब्रांड नेता और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की गुजरात में हैट्रिक जीत को ऐतिहासिक बताते हुए शब्दों के उचारण +कार्यकर्ताओं से तालियाँ बजवा कर और स्वयम फूलों की माला पहना कर मोदी को माला पहनाकर उन्हें पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी देने की ओर इशारा कर दिया है|
बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद् की ताल कटोरा स्टेडियम में तीन दिवसीय बैठक के दूसरे दिन आज२ मार्च , शनिवार को पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं.|भाजपा के राजनीतिक इतिहास में मोदी ही पहले मुख्य मंत्री हैं जो लगातार तीसरी बार गुजरात में मुख्य मंत्री बने हैं| अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी गुजरात के विकास मॉडल की प्रशंसा हुई है. पूरी दुनिया आज मोदी के काम की कायल है|पार्टी अध्यक्ष ने सबसे खडे़ होकर मोदी के लिए तालियां बजाकर स्वागत करने का आग्रह किया|उनके आग्रह पर स्टेडियम में तालियों की गडगडाहट और मोदी के जय कारे गूंजने लगे|
पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा कि हमारे सामने कठिन चुनौतियां खड़ी है और हम हर चुनौतियों से जरूर पार कल दिल्ली में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के पहले दिन पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने मोदी के काम की जमकर तारीफ की तो बैठक के बाहर कई नेताओं ने मोदी को आगे करने की मांग बुलंद की। बैठक के अंतिम दिन मोदी को पीएम पद का उम्मीदवार घोषित करने की मांग उठ सकती है।|
एक तरफ तो पार्टी अध्यक्ष ने नरेन्द्र मोदी की छवि को राष्ट्रीय महत्त्व देने में कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन इसी बीच कार्यकर्ताओं द्वारा मोदी के लिए पी एम् के नारे लगाने लगे तब अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को चुप करा दिया|साथ ही दूरे मुख्य मंत्रियों के साथ दिल्ली के नेता श्रीमती सुषमा स्वराज +अरुण जेटली की तारीफ करना नहीं भूले | इससे यह कयास लगाये जा रहे हैं कि भाजपा अभी अपने पत्ते खोलना नहीं चाहती|इसके लिए तीन कारण सामने आ रहे हैं|[१] २०१४ से पहले एन डी ऐ के घटक जे डी यु को नाराज नहीं करना[२]कर्नाटक आदि राज्यों में होने वाले चुनावों में गठजोड़ के समीकरण बनाये रखना [३]कांग्रेस के उम्मीद वार की घोषणा की प्रतीक्षा |

मुलायम सिंह यादव , लोक सभा में दो विपरीत दिशाओं वाली पार्टियों को अपनी साइकिल पर सवार करने के इच्छुक दिखे

.समाज वादी पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव आज लोक सभा में दो विपरीत दिशाओं वाली राजनीतिक पार्टियों को अपनी साईकिल पर सवार करने के इच्छुक दिखाई दिए| मुलायम सिंह यादव ने भाजपा अध्यक्ष राज नाथ सिंह के बाद बोलना शुरू ही किया तो विघ्न पड़ने शुरू हो गए|सबसे पहले जनरल सेक्रेटरी बोलने खड़े हो गए|उसके बाद चेयर पर्सन बदल गए|जैसे तैसे मुलायम सिंह यादव ने ट्रांसलेट करने वाले स्पीकर[हेड फ़ोन ] उतार कर बोलना शुरू कर दिया| यदपि उन्होंने कांग्रेस और भाजपा की आलोचना की मगर इसके साथ ही बड़ी सफाई से उन्होंने दोनों को सहला भी दिया|
एक तरफ उन्होंने गृह मंत्रालय पर टिपण्णी करके अपनी पीड़ा को उजागर किया तो इसके साथ ही प्रधान मंत्री की टीम के अर्थ शास्त्र की उन्मुक्त सराहना भी कर दी|दूसरी तरफ भाजपा को मुस्लिम विरोधी बताया तो इसके तुरंत बाद भाजपा की देश भक्ति+अनुशासन और भाषा की जम कर तारीफ़ करने लगे|
गौरतलब है के अभी तक मुलायम सिंह यादव भारतीय जनता पार्टी के साथ आने के सवालों को एक सिरे से खारिज करते रहे हैं और पार्टी का विरोध करते आ रहे हैं| आज इस मुख्य विपक्षी पार्टी के प्रति इनका रुख कुछ हद तक नरम दिखाई दिया है|उन्होंने यहाँ तक कह दिया के बीजेपी अगर कश्मीर और मुस्लिम सम्बन्धी अपनी नीति बदल ले तो सपा से बीजेपी के बीच की दूरी कम हो जाएगी|मुलायम ने कहा कि देशभक्ति, सीमा सुरक्षा और भाषा के मामले में उनकी पार्टी और भाजपा की एक नीति है.|

.समाज वादी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव , लोक सभा में दो विपरीत दिशाओं वाली पार्टियों रूपी नावों में सवार होने के इच्छुक दिखाई दिए

.समाज वादी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव , लोक सभा में दो विपरीत दिशाओं वाली पार्टियों रूपी नावों में सवार होने के इच्छुक दिखाई दिए


मुलायम सिंह ने अपनी बातों पर एक बार फिर जोर देते हुए कहा, ‘मैं फिर कह रहा हूं और इस सदन में कह रहा हूं कि बीजेपी अपनी नीति बदल रही.है|
राजनाथ सिंह ने मौके को लपकते हुए इसके जवाब में कहा कि हमारे और आपके बीच दूरी कहां है?अगली बार आप निश्चित तौर पर हमारे साथ होंगे.इससे पूर्व भाजपा अध्यक्ष ने समाज वाद की प्रशंसा भी की थी|.
अगर मुलायम सिंह यादव के इस बयान पर गौर किया जाए तो आने वाले समय के राजनीतिक समीकरण का अनुमान लगाया जा सकता है सपा सुप्रीमो ने यह मान लिया है के कांग्रेस के बाद प्रदेश में अपनीसरकार और सी बी आई के डंडे से सवयम को बचाने के लिए एक सशक्त समर्थक बेहद जरुरी है|इसके अलावा प्रधान मंत्री की कुर्सी पर भी नज़र है ऐसे में भाजपा का विरोध कुछ हद तक कम किया ही जा सकता है|

भाजपा सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने रिपोर्ट कार्ड पेश किया , काश मेरठ के विधायक गण भी ऐसी पहल कर देते


झल्ले दी झल्लियाँ गल्लां

एक भाजपाई चीयर लीडर

ओये झाल्लेया देखा हसाड़े माननीय सांसद राजेंद्र अग्रवाल जी का कमाल |ओये २६६ दिन चली संसद में २६२ हाज़रियों का रिकार्ड बना डाला \२२ विभागों से जुड़े १३२ सवाल बिना कुछ लिए, दिए उठाये|देखा हसाड़े सांसद जी मेरठ और हापुड़ की जनता की कसौटी पर खरे उतरे या नहीं| हसाडी सोनी भाजपा की सरकर २०१४ में आये की नहीं | बोल बोल कुछ तो मुह खोल|

झल्ला

हाँ जी आपजी के सांसद महोदय ने अपने कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड अपने कार्यकर्ताओं के समक्ष कल रख कर एक मिसाल कायम की है लेकिन एक गल तो आप भी मानोगे के इस रिपोर्ट कार्ड का विमोचन करने के लिए आप जी के प्रदेश अध्यक्ष जो खुद भी मेरठ से विधायक हैं और अपनी उपस्थिति दर्ज़ करने के लिए आये दो एन्य विधायक गण[सत्याप्रकाश अग्रवाल+रविन्द्र भडाना ]भी अगर ऐसी कोई पहल की घोषणा ही कर देते तो ज्यादा अच्छा लगता क्यूं ठीक हैं ना ठीक ?

भाजपा ने १६वी लोक सभा में जीत सुनिश्चित करने के लिए अपने कार्यकर्ताओं को इकट्टा किया

[मेरठ] १६वी लोक सभा के २०१४ में होने वाले चुनावों में जीत सुनिश्चित करने के लिए आज भाजपा ने मेरठ में अपने कर्मठ कार्यकर्ताओं को इकट्टा किया और अपने राजनीतिक कार्ड्स खोलते हुए प्रदेश में मुस्लिम तुष्टिकरण और देश में व्याप्त भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाने का आह्वाहन किया गया| |अवसर था

मेरठ हापुड़ से भाजपा के सांसद राजेंद्र अग्रवाल की पुस्तिका अपेक्षाओं की कसौटी पर हमारे सांसद

नामक पुस्तिका का विमोचन |पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर लक्ष्मी कान्त वाजपई ने इस पुस्तिका का विमोचन किया |विमोचन करने के पश्चात वक्ताओं ने २०१४ में भाजपा कि सरकार बनने का आश्वासन दिया |
लगभग ९०० कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने लगभग ४ सालों में अपनी उपलब्धियां गिनाई |उन्होंने बताया कि बीते तीन साल के कार्यकाल में

२६६ दिन के सदन में उन्होंने २६२ दिन कि उपस्थिति दर्ज़ कराई है|२२ विभागों से जुड़े १३२ सवाल उठाये जिनमे से ७० सवाल मेरठ के बुनियादी ढांचे के विकास के सम्बन्ध में थे|

इसका नतीजा है कि एन सी आर में आने के बावजूद उपेक्षित चल रहा , मेरठ, केंद्र सरकार के फोकस में आ गया है|सांसद अग्रवाल ने केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि ६५ सालों में कांग्रेस की सरकारों ने भ्रष्टाचार के नए रिकार्ड्स बनाये हैं| |आज केंद्र के पास विकास के लिए पैसा नहीं है|जो भी पैसा है वोह भ्रष्टाचार के लिए ही है|
जागरूक नागरिक मंच द्वारा आयोजित इस विमोचन समारोह में मुख्य अथिति के रूप में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और मेरठ शहर से विधायक डाक्टर लक्ष्मी कान्त वाजपई ने कहा कि जनता ने २०१४ में यूं पी ऐ को हटा कर एन डी ऐ को सत्ता सौंपने का मन बना लिया है |इसी तरह २०१७ में प्रदेश में भी भाजपा का कमल ही खिलेगा|डाक्टर वाजपई ने पार्टी लाईन पर लौटते हुए कहा कि प्रदेश सरकार मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति पर चल रही है और बहुसंख्यकों के साथ अन्याय हो रहा है इसके विरुद्ध सभी को आवाज़ उठाना होगा |आन्दोलन छेड़ना होगा|
कुशल मंच संचालक का ख़िताब पाए करुणेश नंदन गर्ग के संचालन में सुरेश जैन ऋतुराज + छावनी विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल+दक्षिण के विधायक रविन्द्र भडाना +मेयर हरिकांत अहलुवालिया+पूर्व विधायक अमित अग्रवाल+मोहन लाल कपूर+ मेमोरी गुरु और कार्यक्रम के आयोजक सुधांशू सिंघल आदि ने भी विचार रखे|कार्यक्रम का आयोजन शास्त्रीनगर स्थित शिशु मंदिर शिक्षण संस्थान में हुआ

भाजपा के उपाध्यक्ष कलराज मिश्रा ने भी छेड़ा राम मंदिर मुद्दा

प्रमुख विपक्षी दल भाजपा के उपाध्यक्ष कलराज मिश्रा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष राज नाथ सिंह की भोपाल में खींची गई लाईन को पकड़ते हुए अरसे से विवादित और दबे हुए अयोध्या मुद्दे को आज उत्तर प्रदेश में भी उछाल दिया है|श्री मिश्रा ने कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर का भव्य निर्माण एलेक्शन मुद्दा नहीं है| यह भाजपा का स्थाई और आवश्यक कमिटमेंट है| उन्होंने केन्द्रीय गृह मंत्री सुशिल कुमार शिंदे के भगवा आतंक वादी वाले ब्यान कि भर्त्सना करते हुए इस बयाँ को भारतीयता पर हमला और देश द्रोह तक करार दे दिया| उन्होंने मालेगांव कांड में आरोपी साध्वी प्रज्ञाका बचाव करते हुए इसे केंद्र सरकार कि साजिश करार दिया|
गौर तलब है कि बीते दिनों भोपाल में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में पूछे जाने पर राज नाथ सिंह ने कहा था कि पार्टी मंदिर के मुद्दे से पीछे नही हठी है |अपनी घोषणा को पूरा करने के लिए भाजपा को पूर्ण बहुमत जरुरी है|
हाल ही के घटना क्रम को देखते हुए लगने लगा है कि भाजपा अपने पूर्व के हिन्दुतत्व के मुद्दे पर लौटने की तैय्यारी में है | गुजरात के मुख्य मंत्री नरेद्र मोदी को प्रधान मंत्री के लिए प्रोजेक्ट करना और फिर प्रयाग के कुम्भ में संतों से उन्हें आशीर्वाद दिलाने केलिए आये दिन माहौल बनाया जाने लगा है|यहाँ तक कि एन दी ऐ के घटक दल जे डी यू को झटके भी देने शुरू कर दिए गए हैं|